सीजी भास्कर, 30 सितंबर। अंबिकापुर के नावापारा इलाके में श्याम जी ज्वेलर्स में चोरी का मामला सामने (Ambikapur Theft) आया है। चोर छत के रास्ते दुकान में घुसा और करीब 700 ग्राम चांदी के आभूषण व आर्टिफिशियल ज्वेलरी चोरी कर फरार हो गया।
यह भी पढ़ें…Pendra Accident : ब्रेक फेल होते ही बेकाबू हुआ कोयला लोड ट्रेलर, पेड़ से टकराकर पलटा; चालक घायल
सुबह टूटा मिला ताला Ambikapur Theft
दुकान संचालक परिवार रात में दुकान बंद कर ऊपर चला गया था। बुधवार सुबह नीचे आने पर दरवाजे का ताला टूटा मिला और दुकान के अंदर सामान बिखरा था।
सीसीटीवी में दिखा संदिग्ध
यह भी पढ़ें…Kanker Naxal : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सली डंप मिला, 2 रायफल और 11 कारतूस बरामद
सूचना पर गांधीनगर पुलिस और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचा। डॉग दुकान से अंबेडकर चौक तक गया, लेकिन आगे सुराग नहीं मिला। सीसीटीवी फुटेज में रात करीब 2 बजे एक संदिग्ध नजर आया है, लेकिन चेहरा साफ नहीं दिख रहा।
यह भी पढ़ें…Kanker Naxal : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सली डंप मिला, 2 रायफल और 11 कारतूस बरामद
पुलिस आसपास लगे अन्य कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्ध की पहचान करने में जुटी है। मामले में केस दर्ज कर जांच जारी है।
खबरें और भी हैं…Pendra Accident : ब्रेक फेल होते ही बेकाबू हुआ कोयला लोड ट्रेलर, पेड़ से टकराकर पलटा; चालक घायल



