CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Water Dispute Meeting : महानदी विवाद पर आज दिल्ली में अहम बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे दोनों राज्यों के CM

Water Dispute Meeting : महानदी विवाद पर आज दिल्ली में अहम बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे दोनों राज्यों के CM

By Newsdesk Admin
01/10/2026
Share
Water Dispute Meeting
Water Dispute Meeting : महानदी विवाद पर आज दिल्ली में अहम बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे दोनों राज्यों के CM

सीजी भास्कर, 01 अक्टूबर। महानदी जल विवाद को लेकर आज नई दिल्ली में एक अहम बैठक होने जा रही है। (Water Dispute Meeting) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शामिल होंगे।

Contents
  • ओडिशा ने छत्तीसगढ़ की जल परियोजनाओं पर जताई थी आपत्ति : Water Dispute Meeting
  • दोनों राज्यों के मुख्य सचिव और तकनीकी अधिकारी होंगे शामिल
  • पानी के प्रबंधन और भविष्य की रणनीति पर मंथन : Water Dispute Meeting
  • महानदी जल विवाद में सहमति की उम्मीद

बैठक में दोनों राज्यों के बीच महानदी के जल बंटवारे, पानी के समुचित प्रबंधन और भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा होगी। दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों के साथ तकनीकी अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें : Bihar BJP Meeting :  बिहार में कल होगी बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक, जानें क्या है टाइमिंग

 

ओडिशा ने छत्तीसगढ़ की जल परियोजनाओं पर जताई थी आपत्ति : Water Dispute Meeting

महानदी जल बंटवारे का विवाद लंबे समय से दोनों राज्यों के बीच मुद्दा बना हुआ है। यह मामला साल 2018 से महानदी जल विवाद न्यायाधिकरण के सामने लंबित है।

दरअसल, ओडिशा ने छत्तीसगढ़ में महानदी के ऊपरी हिस्से में बनाए गए बैराज और जल परियोजनाओं को लेकर आपत्ति जताई थी। ओडिशा का कहना रहा है कि कम पानी वाले मौसम में छत्तीसगढ़ की इन परियोजनाओं की वजह से ओडिशा की ओर महानदी के पानी का प्रवाह प्रभावित होता है।

वहीं छत्तीसगढ़ की ओर से अपने हिस्से के पानी के उपयोग और राज्य में संचालित जल परियोजनाओं को लेकर अपना पक्ष रखा जाता रहा है।

इस विवाद के समाधान के लिए इससे पहले भी दोनों राज्यों के बीच बातचीत होती रही है।

 

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी की आदिवासी नेताओं के साथ अहम बैठक: जल-जंगल-जमीन, धर्म कोड और अधिकारों पर गहन मंथन

 

Water Dispute Meeting
Water Dispute Meeting : महानदी विवाद पर आज दिल्ली में अहम बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे दोनों राज्यों के CM

 

दोनों राज्यों के मुख्य सचिव और तकनीकी अधिकारी होंगे शामिल

30 जुलाई को भी दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इस बैठक में संवाद और तकनीकी स्तर पर समन्वय के जरिए विवाद के समाधान की दिशा में आगे बढ़ने पर चर्चा (Water Dispute Meeting) हुई थी।

इसके बाद 20 सितंबर को ओडिशा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से मुलाकात की थी।

 

यह भी पढ़ें : Bihar BJP Meeting :  बिहार में कल होगी बीजेपी विधायक दल की अहम बैठक, जानें क्या है टाइमिंग

पानी के प्रबंधन और भविष्य की रणनीति पर मंथन : Water Dispute Meeting

मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री साय ने कहा था कि महानदी विवाद के समाधान को लेकर सकारात्मक वातावरण बना है। उन्होंने दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंधों का भी जिक्र किया था और कहा था कि आपसी संवाद के जरिए समाधान की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।

अब आज दिल्ली में होने वाली बैठक को इसी बातचीत की अगली कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।

हालांकि बैठक का एक और महत्वपूर्ण पहलू हाल की बारिश और बाढ़ से जुड़ा हुआ है।

लगातार बारिश के कारण महानदी बेसिन के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी थी। ऐसे में जल बंटवारे के साथ-साथ बाढ़ नियंत्रण, जल प्रबंधन और पानी के बेहतर उपयोग से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें : Budget Cabinet Meeting Chhattisgarh : बजट से पहले सदन में कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम साय की अगुवाई में मंथन

महानदी जल विवाद में सहमति की उम्मीद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय फिलहाल दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। अब देखना होगा कि अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक  (Water Dispute Meeting) में दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से चले आ रहे महानदी जल विवाद को लेकर क्या सहमति बनती है और आगे की बातचीत किस दिशा में बढ़ती है।

 

ख़बरें और भी हैं : Chhattisgarh Vidhan Sabha : पावस सत्र की रणनीति पर मंथन, विधानसभा में कार्यमंत्रणा समिति की अहम बैठक

सड़क दुर्घटना घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को मिलेगा 25 हजार
Tribute Ceremony : मुख्यमंत्री साय ने पूर्व प्रांत प्रचारक शांताराम जी को दी श्रद्धांजलि
Government Pathology Lab Privatization : सरकारी पैथोलॉजी लैब निजी हाथों में देने की तैयारी!
RCC Drain Kurud News : कुरूद नगर को मिली बड़ी सौगात, आरसीसी नालियों के निर्माण के लिए 99.25 लाख रुपए मंजूर
Illegal Abortion Case Raipur : अस्पताल में बुर्का पहनकर आईं दो महिलाएं छोड़ गईं मृत नवजात, CCTV में कैद हुई पूरी घटना

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

बिलकिस बानो केस में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

बिलकिस बानो मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दो…

CG D.Ed Candidates Protest : 11 दिन में दूसरी बार घिरा शिक्षा मंत्री का बंगला, 2300 पदों पर नियुक्ति के लिए फिर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
CG D.Ed Candidates Protest : 11 दिन में दूसरी बार घिरा शिक्षा मंत्री का बंगला, 2300 पदों पर नियुक्ति के लिए फिर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी

2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति (CG D.Ed…

Rahul Gandhi Bharat Summit Controversy : विदेशी नेता के नारे पर राहुल गांधी की तालियां! BJP ने पूछा- भारत को बदनाम करना ही एजेंडा
Rahul Gandhi Bharat Summit Controversy : विदेशी नेता के नारे पर राहुल गांधी की तालियां! BJP ने पूछा- भारत को बदनाम करना ही एजेंडा

हैदराबाद में आयोजित भारत समिट (Rahul Gandhi Bharat…

Ramayana Box Office Collection : रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर महाधमाका! 11 दिन में दुनियाभर से कमाए 1,384 करोड़
Ramayana Box Office Collection : रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर महाधमाका! 11 दिन में दुनियाभर से कमाए 1,384 करोड़

फिल्म की कमाई (Ramayana Box Office Collection) ने…

Kunkuri Chhath Talab Development : 15.50 करोड़ की सौगात! छठ तालाब का होगा कायाकल्प, बनेगा मल्टीपर्पस हॉल और सांस्कृतिक भवन
Kunkuri Chhath Talab Development : 15.50 करोड़ की सौगात! छठ तालाब का होगा कायाकल्प, बनेगा मल्टीपर्पस हॉल और सांस्कृतिक भवन

मुख्यमंत्री ने जशपुर प्रवास के दौरान नगर पंचायत…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?