CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Religious Conversion Pressure FIR : धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट का आरोप, रायपुर में पति-सास-ससुर पर FIR

Religious Conversion Pressure FIR : धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट का आरोप, रायपुर में पति-सास-ससुर पर FIR

By Newsdesk Admin
01/10/2026
Share
Religious Conversion Pressure FIR
Religious Conversion Pressure FIR : धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट का आरोप, रायपुर में पति-सास-ससुर पर FIR

सीजी भास्कर, 01 अक्टूबर। रायपुर में एक महिला ने अपने पति, सास और ससुर पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोपलगाया है। (Religious Conversion Pressure FIR)

Contents
  • पति-सास-ससुर के खिलाफ FIR दर्ज : Religious Conversion Pressure FIR
  • मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप
  • ससुर पर शादी के उद्देश्य को लेकर गंभीर आरोप
  • पुलिस ने शिकायत के आधार पर दर्ज किया केस

महिला का आरोप है कि उस पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। जब उसने धर्म बदलने से इनकार किया, तो उसके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।

यह भी पढ़ें : Religious Conversion Case Bilaspur: प्रार्थना सभा के नाम पर धर्म परिवर्तन का आरोप, 16 लोगों को बनाया गया निशाना

पति-सास-ससुर के खिलाफ FIR दर्ज : Religious Conversion Pressure FIR

मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। महिला ने बजरंग दल के सदस्यों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति, सास और ससुर के खिलाफ FIR दर्ज की है।

शिकायतकर्ता तन्नू पटेल की उम्र 26 साल है। महिला के मुताबिक, साल 2023 में उसकी शादी विनीत सुता के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद वह अपने पति और सास-ससुर के साथ तेलीबांधा के सतनामी पारा में रहने लगी।

महिला ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही पति विनीत, सास निवेदिता और ससुर अजय उस पर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाते थे।

 

यह भी पढ़ें : Narayanpur Conversion Dispute : धर्मांतरण विवाद के बीच 26 परिवारों के बेघर होने का आरोप, गांव में बढ़ा तनाव

Religious Conversion Pressure FIR
Religious Conversion Pressure FIR : धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट का आरोप, रायपुर में पति-सास-ससुर पर FIR

 

मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप

महिला के मुताबिक, 27 सितंबर की रात करीब 8 बजे परिवार के सभी लोग खाना खा रहे थे। इसी दौरान एक बार फिर उससे धर्म परिवर्तन करने के लिए कहा गया।

तन्नू ने धर्म बदलने से इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद पति, सास और ससुर ने मिलकर उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट की।

महिला ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप (Religious Conversion Pressure FIR) लगाया है कि उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

 

यह भी पढ़ें : Funeral protest : धर्मांतरण के आरोप पर अंतिम संस्कार का विरोध, भानुप्रतापपुर के इरागांव में बढ़ा तनाव

ससुर पर शादी के उद्देश्य को लेकर गंभीर आरोप

शिकायत में महिला ने ससुर पर एक और गंभीर आरोप लगाया है। तन्नू का कहना है कि ससुर अजय सुता ने उससे कहा कि उसके बेटे की शादी उससे धर्म परिवर्तन कराने के उद्देश्य से ही कराई गई थी।

महिला के मुताबिक, इस दौरान उसका पति और सास कथित तौर पर हंस रहे थे।

तन्नू ने आरोप लगाया कि धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।

घटना (Religious Conversion Pressure FIR) के बाद महिला ने अपने भाई ललित पटेल, बड़ी बहन संगीता पटेल और परिचित भूषण साहू और योगेश सैनी को पूरी घटना की जानकारी दी।

इसके बाद महिला तेलीबांधा थाने पहुंची और पति, सास और ससुर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

 

यह भी पढ़ें : Narayanpur Conversion Controversy : धर्मांतरण के आरोप से बवाल, दो पक्षों में झड़प, कई घायल, भारी पुलिस बल तैनात

पुलिस ने शिकायत के आधार पर दर्ज किया केस

पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर तीनों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। तेलीबांधा थाना प्रभारी अजय झा के मुताबिक, आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है। मामले (Religious Conversion Pressure FIR) में आरोपों की पुष्टि जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर होगी।

 

ख़बरें और भी हैं : Raipur Love Marriage Case : शादी के बाद युवक की पहचान को लेकर विवाद, युवती ने लगाए धर्म परिवर्तन के दबाव के आरोप, पुलिस जांच में जुटी

आज प्रधानमंत्री मोदी किसान योजना की 17वीं किश्त की देंगे‌ सौगात 🟡 आनलाईन ऐसे चेक करें कि आपका नाम सूची में है या नहीं 🔵 9.26 करोड़ कृषक होंगे लाभान्वित
ADANI परिवार TOP : अब भारत में सबसे अमीर, अंबानी को पीछे छोड़ा, एक साल में 95% बढ़ी संपत्ति, 11.62 लाख करोड़ वेल्थ के साथ भारत की नंबर वन फैमिली
धान खरीदी की तैयारी शुरू, मंत्रिमंडलीय उप समिति तय करेंगी खरीदी का लक्ष्य, 30 सितंबर को होगी समिति की बैठक
दुर्ग संभाग : 17 बंदरों की हत्या से सनसनी, हत्यारे के खिलाफ मामला दर्ज, जांच शुरू
Major accident averted at Delhi airport : SWISS फ्लाइट के इंजन में खराबी, 232 यात्रियों की जान बची

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Water Dispute Meeting
Water Dispute Meeting : महानदी विवाद पर आज दिल्ली में अहम बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मिलेंगे दोनों राज्यों के CM

Water Dispute Meeting :लगातार बारिश के कारण महानदी…

Sakti Bike Theft Case
Sakti Bike Theft Case : चोरी की बाइक की खरीद-फरोख्त का खुलासा, सक्ती में 4 आरोपी गिरफ्तार

Sakti Bike Theft Case :पुलिस अब अन्य मोटरसाइकिलों…

Religious Conversion Pressure FIR
Religious Conversion Pressure FIR : धर्म परिवर्तन के दबाव और मारपीट का आरोप, रायपुर में पति-सास-ससुर पर FIR

Religious Conversion Pressure FIR :पुलिस ने महिला की…

Cyber Safety Awareness
Cyber Safety Awareness : कांकेर में छात्रों को साइबर ठगी से बचने के टिप्स, 250 से ज्यादा छात्र हुए जागरूक

Cyber Safety Awareness : कार्यक्रम के दौरान पुलिस…

GPM Transfer
GPM Transfer : GPM में प्रशासनिक फेरबदल, आकांक्षा पांडेय को अपर कलेक्टर का प्रभार

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अधिकारियों के तबादले के बाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?