दुकानदारों से रकम लेकर फर्म में नहीं की जमा
सीजी भास्कर, 04 अक्टूबर । दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र में फर्म का साबुन और वॉशिंग पाउडर कमीशन पर बेचने वाले युवक पर रकम गबन करने का आरोप लगा है। आरोप है कि उसने अलग-अलग दुकानदारों से माल की रकम वसूली, लेकिन फर्म में जमा नहीं की। (Durg Firm Embezzlement Case)
इसके अलावा 122 बोरी वॉशिंग पाउडर तय जगह पर पहुंचाने के बजाय दूसरे ठिकाने पर उतरवा दिया और उसकी रकम भी अपने पास रख ली।
शिकायत चंदखुरी स्थित फर्म के संचालक दिव्यांश कुकरेजा ने पुलिस से की थी। जांच में कुल 3 लाख 70 हजार 49 रुपए की रकम फर्म में जमा नहीं होने की बात सामने आई। मामले में पुलिस ने रायपुर निवासी आकाश शुक्ला (34) को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें : Hotel Financial Fraud Case : रायपुर के होटल में 28 लाख की वित्तीय गड़बड़ी का आरोप, दो अकाउंटेंट पर FIR

122 बोरी की खेप दूसरे स्थान पर उतरवाने का आरोप
पुलिस के मुताबिक आकाश शुक्ला फर्म के लिए कमीशन पर काम करता था। उसकी जिम्मेदारी वॉशिंग पाउडर और साबुन दुकानदारों तक पहुंचाने और बिक्री के बाद मिली रकम फर्म में जमा करने की थी।
जांच में 28 अप्रैल 2026 की एक खेप भी सामने आई। अग्रवाल किराना स्टोर, लवन के नाम से 122 बोरी वॉशिंग पाउडर भेजा गया था। आरोप (Durg Firm Embezzlement Case) है कि आकाश ने यह माल तय स्थान पर पहुंचाने के बजाय दूसरे ठिकाने पर उतरवा दिया। इसके बाद माल की रकम भी खुद वसूल कर ली।
दस्तावेजों की जांच के बाद आरोपी गिरफ्तार : Durg Firm Embezzlement Case
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने माल की सप्लाई और लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। अलग-अलग दुकानों से मिली रकम का हिसाब जुटाने पर कुल 3 लाख 70 हजार 49 रुपए फर्म में जमा नहीं किए जाने की बात सामने आई।
पुलिस ने आरोपी आकाश शुक्ला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें : Raipur Teacher Suspension Case : शराब केस में गिरफ्तारी के बाद शिक्षक निलंबित, 48 घंटे हिरासत बनी वजह
ख़बरें और भी हैं :PSSOU MOU : शिक्षा और जनजातीय शोध को मिलेगा नया मंच, दो अहम समझौते


