CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » GST Fraud Case : 170 से अधिक बोगस फर्म बनाकर करोड़ों की जीएसटी चोरी, नकद और सोना बरामद

GST Fraud Case : 170 से अधिक बोगस फर्म बनाकर करोड़ों की जीएसटी चोरी, नकद और सोना बरामद

By Newsdesk Admin
19/09/2025
Share
GST Fraud Case
GST Fraud Case

सीजी भास्कर, 19 सितंबर। राज्य में कर चोरी का बड़ा खुलासा हुआ है। राज्य जीएसटी विभाग ने जीएसटी फ्रॉड (GST Fraud Case) से जुड़ा एक संगठित सिंडिकेट पकड़ा है, जिसने 170 से अधिक बोगस फर्म बनाकर करोड़ों रुपए की कर चोरी की। इस सिंडिकेट का मास्टरमाइंड मो. फरहान सोरठिया बताया जा रहा है, जो जीएसटी के कर सलाहकार के रूप में कार्य करता था।

बोगस फर्मों से करोड़ों का घोटाला

राज्य जीएसटी की बीआईयू टीम इस प्रकरण की जांच पिछले एक माह से कर रही थी। 12 सितंबर को फरहान सोरठिया के ऑफिस में हुई जांच के दौरान 172 फर्मों से जुड़े दस्तावेज मिले। जांच में सामने आया कि फरहान ने अपने पांच स्टाफ को फर्मों का पंजीयन, रिटर्न फाइल करने और ई-वे बिल (GST Fraud Case) जनरेट करने के लिए रखा था। इन फर्मों के जरिए बोगस पंजीयन के लिए किरायानामा, सहमति पत्र और एफिडेविट तक तैयार किए जाते थे।

822 करोड़ का ई-वे बिल, केवल 106 करोड़ का टर्नओवर

जांच में सामने आया कि 26 बोगस फर्मों से ही 822 करोड़ रुपये का ई-वे बिल (GST Fraud Case) जनरेट किया गया, जबकि रिटर्न में केवल 106 करोड़ का ही टर्नओवर दिखाया गया। प्रारंभिक आंकलन के अनुसार सिर्फ इन फर्मों से ही राज्य को 100 करोड़ रुपये के जीएसटी का नुकसान हुआ है। इन फर्जी फर्मों के जरिए पंजाब, असम, मणिपुर और ओडिशा में भी पंजीयन कराया गया था।

नकद और सोना बरामद

17 सितंबर को फरहान के चाचा मो. अब्दुल लतीफ सोरठिया के घर पर जब विभाग ने सर्च ऑपरेशन किया तो वहां से 1.64 करोड़ रुपये नकद और 400 ग्राम सोने के 4 बिस्किट बरामद किए गए। विभाग ने नकदी और सोने को जब्त कर इसकी सूचना आयकर विभाग को दे दी है।

कई कंपनियां जांच के घेरे में

जीएसटी अधिकारियों के अनुसार इस कर चोरी (GST Fraud Case) से जुड़े दस्तावेजों से कई ब्रोकर, स्क्रैप डीलर और इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेने वाली कंपनियों के नाम सामने आए हैं। सभी पर विभाग की नजर है और आगे की जांच जारी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस संगठित नेटवर्क ने हर महीने राज्य को करोड़ों रुपये के राजस्व से वंचित किया है।

10 साल से दिल्ली पुलिस को दे रहे थे चकमा, धोखाधड़ी के मामले में 2 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार
न फायरिंग-न गोलाबारी… जम्मू कश्मीर में 19 दिन बाद चैन की रात, सेना ने दी ये जानकारी
Kawasi Lakhma Assembly Return: सालभर बाद सदन में कदम, भाजपा विधायकों से गर्मजोशी
CG Hindi News: इन गांवों की निगरानी करेंगे राज्यपाल रमेन डेका, बनाएंगे ‘आदर्श गांव’ मॉडल, लिए तीन गांव गोद
Constable Murder Case : कांस्टेबल पति की हैवानियत, पत्नी की हत्या कर शव डिक्की में छुपाया, ऑफिस जाकर बना मासूम

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Free Wedding Dress Scheme : शादी में अब दूल्हे की शेरवानी और दुल्हन का लहंगा मिलेगा मुफ्त! विधायक रिकेश सेन ने शुरू की नई योजना, जानें किसे मिलेगा लाभ
Free Wedding Dress Scheme : शादी में अब दूल्हे की शेरवानी और दुल्हन का लहंगा मिलेगा मुफ्त! विधायक रिकेश सेन ने शुरू की नई योजना, जानें किसे मिलेगा लाभ

अब शादी में दूल्हे की शेरवानी और दुल्हन…

Solar Rooftop Scheme : अब हजारों का बिजली बिल हो रहा शून्य! छत्तीसगढ़ के 1.12 लाख घरों में लगे सोलर पैनल, जानें कितनी मिली सब्सिडी
Solar Rooftop Scheme : अब हजारों का बिजली बिल हो रहा शून्य! छत्तीसगढ़ के 1.12 लाख घरों में लगे सोलर पैनल, जानें कितनी मिली सब्सिडी

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना (PM Surya…

Chhattisgarh Paddy Procurement : राशन दुकानों में अटके 7 लाख बारदाने, किसानों की तौल पर पड़ सकता है असर
Chhattisgarh Paddy Procurement : राशन दुकानों में अटके 7 लाख बारदाने, किसानों की तौल पर पड़ सकता है असर

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी (Chhattisgarh Paddy Procurement) आज…

Janjatiya Gaurav Diwas 2026 : सीएम साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- 55 साल सत्ता में रहकर भी जनजातीय समाज को वोट बैंक बनाकर रखा
Janjatiya Gaurav Diwas 2026 : सीएम साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- 55 साल सत्ता में रहकर भी जनजातीय समाज को वोट बैंक बनाकर रखा

 छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस (Janjatiya Gaurav Diwas…

CGPSC New Rules : सीजीपीएससी अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट! संशोधित और अनुपूरक चयन सूची अब सिर्फ 3 महीने रहेगी मान्य, जानें नया नियम
CGPSC New Rules : सीजीपीएससी अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट! संशोधित और अनुपूरक चयन सूची अब सिर्फ 3 महीने रहेगी मान्य, जानें नया नियम

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने भर्ती प्रक्रिया…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?