सीजी भास्कर, 08 अक्टूबर। रायगढ़ के तमनार रेंज के सामारुमा इलाके में बुधवार को हाथियों के सड़क पर पहुंचने से काफी देर तक यातायात प्रभावित (Elephant Herd) रहा। सुबह करीब 40 हाथियों का दल सड़क के पास पहुंचा था। शाम को भी हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर सड़क पार करने पहुंच गया।
इसी दौरान एक दंतैल हाथी सड़क पर खड़े ट्रेलर के सामने आकर खड़ा हो गया। हाथी काफी देर तक ट्रेलर के पास मौजूद रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया।

यह भी पढ़ें…Internet Media Weapon Show : इंटरनेट मीडिया पर गुंडा बनने की सनक, चाकू-पिस्टल के साथ फोटो वायरल
करीब 49 हाथियों का दल Elephant Herd
बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पहले करीब 49 हाथियों का दल मौजूद था। इनमें से 9 हाथी छाल रेंज की ओर चले गए हैं, जबकि बाकी हाथियों की तमनार इलाके में लगातार आवाजाही बनी हुई है।
यह भी पढ़ें…Teacher Arrest : बच्चों से मारपीट और प्रताड़ना के आरोप में प्राइमरी स्कूल की एचएम गिरफ्तार
दोनों ओर रोका गया ट्रैफिक
हाथियों के सड़क पार करने तक वन विभाग की टीम ने दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही रोक दी। हाथियों के जंगल की ओर लौटने के बाद ही रास्ता दोबारा खोला गया और यातायात सामान्य हुआ।
वन विभाग और पुलिस की टीम हाथियों की गतिविधियों पर नजर रख रही है। लोगों से हाथियों के करीब नहीं जाने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।
खबरें और भी हैं…Odisha Bandh : शिक्षा मंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ओडिशा बंद


