सीजी भास्कर, 08 अक्टूबर। रायपुर के तेलीबांधा चौक का नाम बदलने की चर्चा के बीच अब स्थिति साफ (Telibandha Chowk) हो गई है। महापौर मीनल चौबे ने स्पष्ट किया है कि तेलीबांधा तालाब के दोनों ओर मौजूद चौकों का नाम पहले की तरह ही रहेगा।
दरअसल, ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ नाम देने का प्रस्ताव रिंग रोड और तेलीबांधा थाना के पास बने ट्रैफिक आइलैंड के लिए रखा गया है। इसे लेकर साहू समाज के प्रतिनिधियों ने महापौर से मुलाकात की थी।

यह भी पढ़ें…Farmers Protest : 1700 करोड़ के बकाये समेत 11 मांगों को लेकर आज सड़कों पर किसान, ट्रैक्टर रैली से प्रदर्शन
प्रस्तावित जगह को लेकर हुई चर्चा Telibandha Chowk
महापौर कार्यालय में हुई बैठक में निगम आयुक्त संबित मिश्रा और एमआईसी सदस्य संतोष साहू भी मौजूद रहे। बैठक में प्रस्तावित जगह को लेकर जानकारी दी गई और नामकरण से जुड़ी स्थिति स्पष्ट की गई।
यह भी पढ़ें…Shyam Chemicals : भिलाई श्याम केमिकल्स में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार
तेलीबांधा चौक का नाम यथावत
महापौर ने साफ किया कि तेलीबांधा तालाब के दोनों तरफ स्थित चौकों के नाम बदलने का कोई प्रस्ताव नहीं है। ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ नाम केवल संबंधित ट्रैफिक आइलैंड के लिए प्रस्तावित किया गया है।
यह भी पढ़ें…Bank Burglary : रायपुर में बैंक के ताले और शटर तोड़कर घुसा चोर, स्ट्रांग रूम तक पहुंचने की कोशिश
इसका मतलब तेलीबांधा चौक का नाम पहले की तरह ही रहेगा। नाम बदलने को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब नगर निगम की ओर से स्थिति स्पष्ट (Telibandha Chowk) कर दी गई है।
खबरें और भी हैं…Chhattisgarh Land Development Rules : बदले जमीन के नियम, घर या प्लॉट खरीदने से पहले जरूर जानें ये बातें


