सीजी भास्कर, 09 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में गरबा पास के प्रमोशन के लिए बनाई गई एक रील को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में गरबा ड्रेस पहने युवतियां सिगरेट पीते और पिस्टलनुमा हथियार लहराते नजर आ रही हैं। वहीं, रील की शूटिंग के दौरान रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक भी प्रभावित होने की बात सामने आई है। (Garba Reel Controversy)

धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप : Garba Reel Controversy
वीडियो वायरल होने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि इस तरह के कंटेंट से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Waqf Board Appeal: नवरात्र पर मुस्लिम युवाओं को गरबा से दूर रहने की सलाह
युवतियों समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस के मुताबिक, रास-गरबा कार्यक्रम के प्रचार के लिए यह रील बनाई गई थी। मामले में युवतियों समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। वीडियो में दिखाए गए हथियार को लेकर डिस्क्लेमर में खिलौना होने की बात भी लिखी गई थी। फिलहाल, मामले (Garba Reel Controversy) को लेकर पुलिस की कार्रवाई चर्चा में है।
यह भी पढ़ें : Festival Safety : नवरात्रि पर्व की तैयारियों में सुरक्षा और अनुशासन पर जोर, पुलिस का अलर्ट
ख़बरें और भी हैं : Elvish Yadav Event Cancel : 20 लाख का कॉन्ट्रैक्ट, हजारों पास बिके… और एल्विश यादव को जाना पड़ा छत्तीसगढ़ से वापस


