सीजी भास्कर, 9 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ में पुलिस अधिकारियों के तबादले (Chhattisgarh Police Transfer) किए गए हैं। गृह विभाग ने 9 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी कर राज्य पुलिस सेवा के 18 अधिकारियों को नई पदस्थापना दी है। इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी), नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) और प्रशिक्षु अधिकारी शामिल हैं। रायपुर पुलिस मुख्यालय के साथ बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा, कांकेर, जगदलपुर, राजनांदगांव और अंबिकापुर में भी अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Electricity Bill Relief : बिजली बिल समाधान योजना की तारीख बढ़ी, अब 31 दिसंबर तक मौका
पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारी
तबादला आदेश (Chhattisgarh Police Transfer) के तहत बीजापुर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रहे झा अमनकुमार रामकुमार को पुलिस मुख्यालय रायपुर में पुलिस अधीक्षक (एसआईबी) बनाया गया है। नारायणपुर में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को भी पुलिस मुख्यालय में एसपी (एसआईबी) की जिम्मेदारी दी गई है।
भानुप्रतापपुर में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्री श्रीमाल को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (एआईजी) बनाया गया है। वहीं, नारायणपुर में पदस्थ अक्षय प्रमोद सबद्रा को पुलिस मुख्यालय में एआईजी (योजना/प्रबंध) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दुर्ग जिले के एसटीएफ बघेरा में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश कुमार शुक्ला को एआईजी (एनटीएफ) बनाया गया है। बीजापुर में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार मीणा को चिटफंड एवं महिला विरुद्ध अपराध शाखा में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी मिली है।
यह भी पढ़ें : Telibandha Chowk Name Change : तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदलेगा, CM साय ने दूर किया भ्रम
जिलों में बदले गए ASP
सुकमा में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित कुमार शाह को बीजापुर में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 15वीं वाहिनी का सेनानी बनाया गया है। जगदलपुर के नगर पुलिस अधीक्षक ध्रुवे समीतकुमार दत्तलाहरी को कांकेर जिले में एएसपी (ऑपरेशन) बनाया गया है। रायपुर के आजाद चौक में सहायक पुलिस आयुक्त रहे ईशु अग्रवाल को नारायणपुर में एएसपी (ऑपरेशन) की जिम्मेदारी दी गई है।
रायगढ़ के नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा को सुकमा, राजनांदगांव की नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन को जगदलपुर और कोरबा के दर्री नगर पुलिस अधीक्षक विमल कुमार पाठक को नारायणपुर में एएसपी (ऑपरेशन) बनाया गया है। दुर्ग के नगर पुलिस अधीक्षक हर्षित मेहर को कोंडागांव और अंबिकापुर के नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल को बीजापुर में एएसपी (ऑपरेशन) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह भी पढ़ें : Kiran Pisda Indian Football Team : छत्तीसगढ़ की किरण पिस्दा टीम इंडिया में, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम
प्रशिक्षु अधिकारियों की नई पोस्टिंग
प्रशिक्षु अधिकारियों की पदस्थापना में भी बदलाव किया गया है। बिलासपुर में प्रशिक्षु अधिकारी रहीं अशिका जैन को जगदलपुर में नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। रायपुर में प्रशिक्षु रहीं सांकोर मानसी नानाभाऊ को आजाद चौक में सहायक पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी मिली है। राजनांदगांव में प्रशिक्षु रहे आदित्य कुमार को वहीं नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। कांकेर में प्रशिक्षु रहे प्रतीक बंसोड़ को अंबिकापुर में नगर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें : Surajpur Mother Daughter Murder Case : मां-बेटी हत्याकांड में 3 दोषियों को फांसी, चौथे को उम्रकैद
तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
गृह विभाग के आदेश के अनुसार, संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालना होगा। संबंधित जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों को अपने अधीनस्थ अधिकारियों को कार्यभार सौंपकर कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। इस फेरबदल (Chhattisgarh Police Transfer) के तहत पुलिस मुख्यालय और विभिन्न जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण किया गया है।
यह भी पढ़ें : Snake Rescue : कोरबा में दो जगह सांपों का खौफ, कहीं कबूतर के पिंजड़े में पहुंचा तो बाइक में मिला करैत





