सीजी भास्कर, 11 अक्टूबर : छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची (Chhattisgarh Voter Registration) से कटे नाम दोबारा जुड़वाने के लिए निर्वाचन आयोग ने एक महीने का विशेष अभियान शुरू किया है। इस दौरान पात्र मतदाताओं का दोबारा सत्यापन होगा। पहली बार मतदान करने वाले युवाओं के पंजीकरण पर भी जोर दिया जाएगा। 17 वर्ष से अधिक उम्र के युवा भी अग्रिम आवेदन के लिए फॉर्म-6 भर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Government Jobs : 10 हजार की नौकरी देकर बेरोजगारों से क्रूर मजाक कर रही साय सरकार : कांग्रेस
24.99 लाख नाम कटे
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान प्रदेश में करीब 24.99 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटे हैं। इनमें लगभग 6.42 लाख मृत मतदाता और 19,13,540 अनुपस्थित या स्थानांतरित मतदाता शामिल हैं। वहीं, पुनरीक्षण के दौरान 2,35,994 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए। अब विशेष अभियान (Chhattisgarh Voter Registration) के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। पात्र पाए जाने पर सूची से छूटे नाम जोड़ने की प्रक्रिया में मदद की जाएगी।
हर सप्ताह लगेंगे शिविर
निर्वाचन आयोग के अभियान के तहत हर बुधवार और गुरुवार को मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। वहीं, शुक्रवार और शनिवार को स्कूल-कॉलेजों में मतदाता पंजीकरण अभियान चलेगा आईटीआई, हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी और उच्च शिक्षण संस्थानों में भी शिविर आयोजित होंगे। संस्थानों के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब के जरिए युवाओं को मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक किया जाएगा। बीएलओ को फॉर्म-6 के आवेदन लेने और क्षेत्र सत्यापन रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मतदाता सूची राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों (BLA) के साथ साझा करेंगे। इन शिविरों का उद्देश्य (Chhattisgarh Voter Registration) प्रक्रिया को आसान बनाना और पात्र मतदाताओं तक पहुंचना है।
ऐसे भरें फॉर्म-6
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों विकल्प उपलब्ध हैं।
- ऑनलाइन: ECI Net मोबाइल ऐप या आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in के माध्यम से आवेदन करें।
- ऑफलाइन: संबंधित मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी (BLO) को फॉर्म-6 जमा करें।
- 17 साल से अधिक उम्र: पात्र युवा अग्रिम आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, मतदाता के रूप में पंजीकरण के लिए निर्धारित आयु और अन्य शर्तें पूरी करना जरूरी है।
निर्वाचन आयोग के विशेष अभियान
निर्वाचन आयोग के विशेष अभियान (Chhattisgarh Voter Registration) के दौरान पात्र नागरिक अपने आवेदन और विवरण की जांच कर सकते हैं। जिन मतदाताओं के नाम सूची से छूट गए हैं, वे संबंधित अधिकारी से संपर्क कर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें : CJP Protest Delhi : दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, अभिजीत दिपके समेत कई हिरासत में, देशभर से देखें विरोध की तस्वीरें



