सीजी भास्कर, 11 अक्टूबर : कांकेर जिले में आरक्षित वनक्षेत्र से अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम के साथ कथित अभद्रता और शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में जनपद पंचायत सदस्य हरिमोहन दास को गिरफ्तार किया गया है। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान (Kanker Janpad Panchayat Member) हरिमोहन दास पर वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों से धक्का-मुक्की का प्रयास करने का आरोप है। गोण्डाहूर पुलिस ने शिकायत मिलने के 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
वनभूमि पर मक्का की खेती
पुलिस के मुताबिक, आरक्षित वनक्षेत्र के कक्ष क्रमांक आर.एफ. 1142 स्थित 25 हेक्टेयर के रोपण स्थल पर अतिक्रमण कर मक्का की खेती किए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंचे। (Kanker Janpad Panchayat Member) कार्रवाई के दौरान ही विवाद होने की बात सामने आई है।
यह भी पढ़ें : Bhilai Knife Attack : पड़ोसियों का झगड़ा शांत कराने पहुंचे युवक के पेट में घोंपा चाकू
वनकर्मियों से धक्का-मुक्की
शिकायत के अनुसार, ग्राम पीव्ही-52 जयपुर निवासी हरिमोहन दास ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई में लगे वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और धक्का-मुक्की करने का प्रयास किया। साथ ही, शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप भी लगाया गया है।
24 घंटे में गिरफ्तारी
वन विभाग की शिकायत पर गोण्डाहूर पुलिस ने अपराध क्रमांक 22/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 221 और 132 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार सोनी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हरिमोहन दास को उसके निवास ग्राम पीव्ही-52 जयपुर से गिरफ्तार कर लिया। (Kanker Janpad Panchayat Member) वैधानिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें : India ODI Squad : न्यूजीलैंड दौरे की टीम पर सस्पेंस, इंडिया-A के बल्लेबाजों ने चयनकर्ताओं की बढ़ाई टेंशन
आरोपी जनपद पंचायत सदस्य
गिरफ्तार आरोपी हरिमोहन दास (45), पिता स्वर्गीय चकरी दास, निवासी पीव्ही-52 जयपुर, थाना गोण्डाहूर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर है। वह जनपद पंचायत सदस्य है। वन विभाग की टीम के साथ कथित दुर्व्यवहार और शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है। कांकेर पुलिस ने संदिग्ध या आपराधिक गतिविधियों की सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 जारी किया है। पुलिस के मुताबिक, सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।



