सीजी भास्कर, 13 अक्टूबर । बलरामपुर जिले में प्रसव पीड़ा के बाद 34 वर्षीय गर्भवती महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। परिजन महिला को रेवतपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) से मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लेकर पहुंचे थे। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। (Woman and Unborn Baby Death)
यह भी पढ़ें : Korba Hospital : डिलीवरी से पहले मां और गर्भस्थ बच्चे की मौत, अस्पताल में जांच शुरू; परिजनों और डॉक्टरों के दावे अलग
हालत बिगड़ने पर अंबिकापुर किया गया रेफर : Woman and Unborn Baby Death
जानकारी के मुताबिक, राजपुर थाना क्षेत्र के धंधापुर डुमरपारा निवासी भुवनेश्वरी नौ महीने की गर्भवती थी। 11 अक्टूबर की शाम उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिसके बाद परिजन उसे रेवतपुर PHC लेकर पहुंचे। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें : Bus Delivery : चलती बस में गूंजी नवजात की किलकारी, कोरबा से पटना जा रही बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

सुबह 3:40 बजे डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
परिजन देर रात भुवनेश्वरी को लेकर अंबिकापुर पहुंचे। 12 अक्टूबर की सुबह करीब 3:40 बजे डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला और उसके गर्भस्थ शिशु को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो चुकी थी।
यह भी पढ़ें : Road Connectivity : सड़क नहीं होने से खेत में हुई प्रसूता की डिलीवरी, बीच रास्ते में रुकी एंबुलेंस
पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव : Woman and Unborn Baby Death
सोमवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद महिला का शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों ने फिलहाल इलाज में लापरवाही का आरोप नहीं लगाया है। महिला और उसके गर्भस्थ शिशु की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें : Emergency Delivery Korba : नहीं पहुंची सरकारी एंबुलेंस, चलते ई-रिक्शा में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
ख़बरें और भी हैं :Family members create ruckus after pregnant woman’s death : मितानिन और स्टाफ पर लापरवाही का आरोप


