सीजी भास्कर, 13 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई के बाद भी गर्मी और उमस लोगों को परेशान (Chhattisgarh Weather) कर रही है। दिन का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है, वहीं मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक कुछ इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

इन जिलों में बदल सकता है मौसम Chhattisgarh Weather
बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, गरियाबंद, रायगढ़, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर में मौसम बदलने के आसार हैं। वहीं, रायपुर में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है। अधिक नमी के कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: Suhela Police : नवरात्रि में हुड़दंग करने वालों पर पुलिस की नजर, सुहेला में 9 आरोपी गिरफ्तार
किसानों की बढ़ सकती है परेशानी
बारिश और तेज हवा से खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने (Chhattisgarh Weather) की आशंका है। किसानों को कटी हुई उपज सुरक्षित रखने और खेतों में जल निकासी की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।
मौसम संबंधी आंकड़ों के मुताबिक, 1 से 12 अक्टूबर के बीच प्रदेश में सिर्फ 2.4 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 36.6 मिलीमीटर होती है। यानी इस अवधि में बारिश करीब 94 प्रतिशत कम दर्ज की गई।
खबरें और भी हैं…Online Hotel Booking Scam : पुरी में होटल बुकिंग के नाम पर रायपुर की युवती से 90,249 की ठगी, रिफंड के झांसे में फंसाया


