CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bride Kidnapped : शाम को ब्यूटी पार्लर से तैयार हो रिसेप्शन हॉल पहुंचते ही किडनैप हो गई दुल्हन……देखता रह गया दूल्हा, फोन बंद, पुलिस की दो अलग-अलग टीम दुल्हन की तलाश में

Bride Kidnapped : शाम को ब्यूटी पार्लर से तैयार हो रिसेप्शन हॉल पहुंचते ही किडनैप हो गई दुल्हन……देखता रह गया दूल्हा, फोन बंद, पुलिस की दो अलग-अलग टीम दुल्हन की तलाश में

By Newsdesk Admin
20/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 फरवरी। मैरिज हॉल के सामने से एक दुल्हन का अपहरण हो गया है। वो ब्यूटी पार्लर से तैयार होकर मैरिज हॉल पहुंची और जैसे ही वो कार से उतरी पीछे से एक और कार आई। एक युवक उससे उतरा और दुल्हन का किडनैप कर गाड़ी में बैठाकर ले गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में दो अन्य युवक भी सवार थे। मध्य प्रदेश के भोपाल से दुल्हन के अपहरण का यह मामला सामने आया है। दूल्हे के सामने से ही एक युवक दुल्हन का किडनैप कर उसे साथ ले गया। घटना बुधवार देर शाम टीटी नगर इलाके की है।

दूल्हे ने पुलिस को बताया कि कार सवार तीन युवक आए और दुल्हन को जबरन कार में बैठाकर ले गए। उनकी शादी मंगलवार को गंजबासौदा में हुई थी और कल भोपाल में ही रिसेप्शन होना था।‌ रिसेप्शन से पहले दुल्हन पार्लर से मेकअप कराकर लौटी। वह कार से उतरी ही थी कि अज्ञात युवक उसे उठाकर ले गए। दूल्हे ने टीटी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

टीटी नगर थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि दुल्हन की तलाश में एक टीम गंजबासौदा भेजी गई है जबकि दूसरी टीम सागर की तरफ रवाना की गई है।

टीआई अरजरिया ने जानकारी दी कि 32 वर्षीय आशीष रजक बदहवास हालत में कल रात को थाने पहुंचा। उसने बताया कि मंगलवार को उसकी शादी हुई थी। लड़की गंजबासौदा की रहने वाली थी। वहीं से विदाई करवाकर उसे भोपाल लाए थे। दुल्हन और उसके पिता का मोबाइल फोन बंद आ रहा है। दुल्हन पक्ष का कोई भी सदस्य रिसेप्शन में भी नहीं आया। दुल्हन की लास्ट लोकेशन सागर में ट्रेस की गई है। पुलिस जल्द आरोपियों को राउंडअप कर लेगी, तफ्तीश और तलाश जारी है।

दुल्हे आशीष ने बताया कि पार्लर पर तैयार कराने के बाद वह पत्नी को कार से रिसेप्शन के लिए मैरिज हॉल तक लेकर आया था। मैरिज हॉल के बाहर कार रुकते ही पत्नी कार से उतरी। उसके साथ आशीष की बहन भी थी। तभी पीछे से एक कार तेजी से आई। उसमें से एक युवक बाहर निकला। दो कार में ही बैठे थे। अचानक उस युवक ने आशीष की बहन को धक्का मारा और दुल्हन को कार में बैठाकर ले गया। दूल्हे के परिजनों ने बताया कि मंगलवार रात गंजबासौदा में शादी हुई और फेरों के बाद विदाई हुई। तभी दूल्हे की कार के चारों टायर किसी ने पंक्चर कर दिए थे। ऐसे में दुल्हन को बस से भोपाल लेकर आए थे।‌ दूल्हे आशीष ने बताया कि शादी से पहले उसकी पत्नी किसी लड़के के संपर्क में रह चुकी है, उसने यह बात स्वयं उसे बताई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भिलाई में आत्मीय स्वागत, IIT पहुंच तृतीय और चतुर्थ दीक्षांत समारोह में की शिरकत, देखिए विडियो
टहलते-टहलते हुई तकरार, Girlfriend के सिर और कमर पर गोलियां मार युवक फरार
BJYM Bilaspur Leadership Change: युवा मोर्चा में अमर की पसंद को तरजीह, शहर में वैभव–ग्रामीण में ऋषभ
Bilaspur Hospital Violence Over ₹200 Bill : चाकू लहराकर की तोड़फोड़, कर्मचारियों को दी धमकी
Petrol-diesel supply disrupted : कई पेट्रोल पंप बंद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhatapara News
Bhatapara News : महाराष्ट्र से ट्रेन में लाई जा रही अवैध शराब का भंडाफोड़, भाटापारा पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्यीय नेटवर्क

भाटापारा में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस…

NEET Paper Leak
NEET Paper Leak : NEET पेपर लीक के विरोध में गरियाबंद में छात्रों का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

देशभर में कथित NEET Paper Leak मामले को…

Gariaband News
Gariaband News : कागजों में बना साढ़े तीन लाख का सार्वजनिक शौचालय, जमीन पर नहीं मिली एक भी ईंट, गरियाबंद की पंचायत पर गंभीर आरोप

गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत…

AAI Recruitment 2026
AAI Recruitment 2026 : एयरपोर्ट अथॉरिटी में भर्ती, 1.80 लाख तक सैलरी,​सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मैनेजर और जूनियर…

Career Guidance
Career Guidance : करियर की सही दिशा चुनने का मिला मौका, कार्यशाला में विद्यार्थियों को बताए सफलता के अहम मंत्र

उच्च शिक्षा और भविष्य की तैयारी को लेकर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?