सीजी भास्कर, 13 अक्टूबर। रायपुर में मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री निवास के बाहर उस वक्त (Raipur News) हंगामा हो गया, जब एक युवक ने अंदर घुसने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकना चाहा तो वह उनसे उलझ गया। आरोप है कि युवक ने पुलिस पर हमला भी किया।

डायल 112 की टीम ने संभाला मोर्चा Raipur News
घटना सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। मौके पर मौजूद डायल 112 की टीम ने युवक को रोकने का प्रयास किया। विवाद बढ़ने पर पुलिस ने बल प्रयोग किया और उसे हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़ें: Manendragarh News : मनेन्द्रगढ़ में मां शीतला की महाआरती, पत्रकार मंडली ने कराया भंडारा, जयकारों से गूंजा मंदिर
युवक से पूछताछ जारी
युवक की पहचान डीडी नगर निवासी निखिल परगनिया के रूप में बताई (Raipur News) गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और मुख्यमंत्री निवास में घुसने की कोशिश के पीछे की वजह पता लगा रही है।
खबरें और भी हैं…Manendragarh News : मनेन्द्रगढ़ में मां शीतला की महाआरती, पत्रकार मंडली ने कराया भंडारा, जयकारों से गूंजा मंदिर


