CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Election Commission Independence : पूर्व जस्टिस कुरियन जोसेफ ने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर उठाए सवाल, नियुक्ति और बर्खास्तगी के नियम बदलने की मांग

Election Commission Independence : पूर्व जस्टिस कुरियन जोसेफ ने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर उठाए सवाल, नियुक्ति और बर्खास्तगी के नियम बदलने की मांग

By Newsdesk Admin
15/10/2026
Share
Election Commission Independence
Election Commission Independence : पूर्व जस्टिस कुरियन जोसेफ ने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर उठाए सवाल, नियुक्ति और बर्खास्तगी के नियम बदलने की मांग

सीजी भास्कर, 15 अक्टूबर । सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस कुरियन जोसेफ ने भारतीय चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए संवैधानिक संशोधन की मांग की है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति तथा सेवा की शर्तें संविधान में निर्धारित होनी चाहिए। साथ ही, सभी चुनाव आयुक्तों को पद से हटाने की प्रक्रिया भी समान होनी चाहिए। उनका यह बयान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों के बीच आया है। (Election Commission Independence)

Contents
  • नियुक्ति प्रक्रिया में संवैधानिक सुरक्षा की मांग : Election Commission Independence
  • ईमानदारी पर सवाल उठने से लोकतंत्र को खतरा
  • सभी चुनाव आयुक्तों को समान सुरक्षा देने की मांग

 

यह भी पढ़ें : Gyanesh Kumar : ज्ञानेश कुमार पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, चुनाव आयोग को नोटिस; एसआईआर पर भी उठे सवाल

नियुक्ति प्रक्रिया में संवैधानिक सुरक्षा की मांग : Election Commission Independence

जस्टिस कुरियन जोसेफ ने केरल में आयोजित एक संगोष्ठी में चुनाव आयोग की स्वतंत्रता से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने संविधान सभा की बहसों का उल्लेख करते हुए कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया से ही पर्याप्त संवैधानिक सुरक्षा उपाय होने चाहिए।

उन्होंने संविधान के अनुच्छेद 324 का जिक्र करते हुए कहा कि यह चुनाव आयोग को मतदाता सूची तैयार करने और चुनावों की देखरेख, निर्देशन तथा नियंत्रण की जिम्मेदारी देता है। ऐसे में इस संस्था की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए भी मजबूत प्रावधान जरूरी हैं। उनके मुताबिक, नियुक्ति और सेवा की शर्तों को केवल संसदीय कानून पर छोड़ने के बजाय संविधान में स्पष्ट रूप से शामिल किया जाना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें : Election Commission : चुनाव आयोग के मुद्दे पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, विजय बघेल ने राहुल गांधी से माफी की मांग की

 Election Commission Independence
Election Commission Independence : पूर्व जस्टिस कुरियन जोसेफ ने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर उठाए सवाल, नियुक्ति और बर्खास्तगी के नियम बदलने की मांग

 

ईमानदारी पर सवाल उठने से लोकतंत्र को खतरा

जस्टिस जोसेफ ने संविधान सभा के सदस्य डॉ. हृदय नाथ कुंजरू की चेतावनी (Election Commission Independence) का उल्लेख करते हुए कहा कि यदि चुनाव कराने वाली व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों की ईमानदारी पर भरोसा नहीं रह जाता, तो इससे लोकतंत्र की बुनियाद कमजोर हो सकती है। उन्होंने कहा कि देश को लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने संविधान सभा की बहसों में डॉ. बीआर आंबेडकर की ओर से उठाई गई चिंताओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग में ऐसे व्यक्तियों की नियुक्ति को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय होने चाहिए, जिन पर सरकार के प्रभाव में काम करने की आशंका हो।

 

यह भी पढ़ें : Election Commission AI Guidelines : चुनाव प्रचार में एआइ और डीपफेक के इस्तेमाल पर चुनाव आयोग सख्त, जारी की नई गाइडलाइन

सभी चुनाव आयुक्तों को समान सुरक्षा देने की मांग

जस्टिस जोसेफ ने मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों को पद से हटाने की प्रक्रिया में अंतर पर भी सवाल उठाया। वर्तमान व्यवस्था में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जैसी प्रक्रिया अपनाई जाती है, जबकि अन्य चुनाव आयुक्तों को मुख्य चुनाव आयुक्त की सिफारिश पर हटाया जा सकता है।

उन्होंने मांग की कि सभी चुनाव आयुक्तों को समान संवैधानिक सुरक्षा मिलनी चाहिए और उन्हें पद से हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों जैसी प्रक्रिया लागू होनी चाहिए। उनका कहना था कि मुख्य चुनाव आयुक्त (Election Commission Independence) को अन्य आयुक्तों से अलग विशेष दर्जा नहीं मिलना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि संवैधानिक शक्तियां किसी व्यक्ति का निजी विशेषाधिकार नहीं, बल्कि संस्था की जिम्मेदारी होती हैं। इसलिए इन शक्तियों का इस्तेमाल निष्पक्षता और संवैधानिक मर्यादाओं के अनुरूप होना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें : SIR Campaign : चुनाव आयोग ने जारी की SIR अभियान के वोटरों की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

 

ख़बरें और भी हैं : Jagadambika Paul : चुनाव आयोग का दायित्व है चुनाव निष्पक्ष हो, 5 बार कांग्रेस-UPA की सरकार में हो चुका है SIR…!

“गैर हिंदू/रोहिंग्या मुसलमानों व फेरी वालों का गांव में व्यापार करना/ घूमना वर्जित है, कड़ी कार्रवाई होगी” वॉर्निंग बोर्ड पर लिखी है चेतावनी, मुस्लिम संगठनों की आपत्ति, कहा – “अल्पसंख्यकों को लगातार बनाया जा रहा निशाना”
India UAE Defence : भारत और यूएई ने बढ़ाए रक्षा सहयोग के कदम, नई तकनीक से लेकर समुद्री सुरक्षा तक बनी बड़ी सहमति
‘अब जीसस तुम्हारे भगवान…’, हेडमास्टर ने तीसरी कक्षा के छात्रों की आंखों में बांधी पट्टी, कब्रिस्तान ले जाकर करवाया ये काम
Jagadambika Paul : चुनाव आयोग का दायित्व है चुनाव निष्पक्ष हो, 5 बार कांग्रेस-UPA की सरकार में हो चुका है SIR…!
Delhi Riots Umar Khalid: उमर खालिद की दलील – वॉट्सएप ग्रुप एडमिन पर कार्रवाई क्यों नहीं?

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Meerut Blue Drum Murder Case
Meerut Blue Drum Murder Case : मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड: मुस्कान और साहिल को किन सबूतों के आधार पर मिली फांसी की सजा?

Meerut Blue Drum Murder Case : इस फैसले…

Durg Chetan Sahu Murder Case
Durg Chetan Sahu Murder Case : पुलिसकर्मी के बेटे की हत्या में 3 दोषियों को उम्रकैद, गर्लफ्रेंड ने बुलाकर रची थी साजिश

Durg Chetan Sahu Murder Case :अदालत के आदेश…

BSP Adani Controversy : बीएसपी पर अडानी की नजर! भूपेश बघेल का मोदी सरकार पर तीखा हमला, बोले- बिकने नहीं देंगे
BSP Adani Controversy : बीएसपी पर अडानी की नजर! भूपेश बघेल का मोदी सरकार पर तीखा हमला, बोले- बिकने नहीं देंगे

भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP Adani Controversy) को लेकर…

CNAP Service Activation
CNAP Service Activation : 1 नवंबर से मोबाइल पर कॉल करने वाले का नाम दिखेगा, अनजान नंबरों की पहचान करना होगा आसान

CNAP Service Activation : इस व्यवस्था को लागू…

Shai Hope India Tour Century : शाई होप का भारत में हिट शो, 4 शतक से टीम इंडिया की बालिंग एक्सपोज
Shai Hope India Tour Century : शाई होप का भारत में हिट शो, 4 शतक से टीम इंडिया की बालिंग एक्सपोज

चार शतक जड़ चुके होप ने हैदराबाद में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?