सीजी भास्कर, 15 अक्टूबर। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मुंगेली के दाऊपारा मैदान में भक्ति का माहौल देखने (Mungeli Jagrata) को मिला। 13 अक्टूबर की रात माँ भारती सेवा समिति की ओर से आयोजित भव्य जगराते में सुप्रसिद्ध गायक अनुराग शर्मा के देवी भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले शामिल हुए। बड़ी संख्या में नगरवासी माता रानी की आराधना के लिए पहुंचे। देवी गीतों और जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।

अनुराग शर्मा के भजनों ने बांधा समां Mungeli Jagrata
गायक अनुराग शर्मा ने अपनी सुरीली आवाज में एक से बढ़कर एक देवी भजनों की प्रस्तुति दी। जैसे-जैसे कार्यक्रम आगे बढ़ा, श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता गया। लोग भजनों पर झूमते हुए माता रानी के जयकारे लगाते नजर आए।
समिति ने जताया आभार
जगराते के सफल आयोजन पर माँ भारती सेवा समिति ने अतिथियों, श्रद्धालुओं, नगरवासियों और सभी सहयोगकर्ताओं का आभार (Mungeli Jagrata) जताया। समिति ने कहा कि सभी के सहयोग से कार्यक्रम यादगार बना। ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं।
आयोजन में आकाश सोनी, आशीष चक्रधारी, सौरभ वाजपेयी, राकेश साहू, दिलीप देवांगन, निमेष देवांगन, डॉ. सुमित तिवारी सहित समिति के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समिति ने माँ भगवती से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
खबरें और भी हैं…CNAP Service Activation : 1 नवंबर से मोबाइल पर कॉल करने वाले का नाम दिखेगा, अनजान नंबरों की पहचान करना होगा आसान
रिपोर्टर – मनुराज सिंह



