सीजी भास्कर, 16 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में पटवारी और तकनीकी सहायक कर्मचारियों के आंदोलन से सरकारी कामकाज पर असर पड़ने लगा है। पटवारी अपनी चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, जबकि तकनीकी सहायक कर्मचारी भी अपनी मांगों के समर्थन में सांकेतिक हड़ताल कर रहे हैं। (Patwari Employees Strike)
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Patwari Protest : वेतन भेदभाव के खिलाफ पटवारी सड़क पर, समयबद्ध पदोन्नति की उठाई मांग

चार सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी : Patwari Employees Strike
पटवारी कलेक्टर कार्यालय के पास धरना देकर नए पीवी ऐप को पर्याप्त प्रशिक्षण के बाद लागू करने, राजस्व निरीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति, वेतन विसंगति दूर करने और निलंबन व स्थानांतरण की कार्रवाई रद्द करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि मांगों पर उचित पहल होने तक हड़ताल जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें : Patwari Strike : आज सामूहिक अवकाश पर रहेंगे पटवारी, लंबित मांगों को लेकर लोरमी में होगा धरना प्रदर्शन
नियमित पदों के सृजन और कर्मचारियों के समायोजन की मांग
वहीं, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के तकनीकी सहायक कर्मचारी नियमित पदों के सृजन और उन पर समायोजन की मांग (Patwari Employees Strike) कर रहे हैं। नियमितीकरण होने तक ग्राम पंचायत सचिवों के समान सेवा शर्तें लागू करने और पदनाम बदलकर ‘कनिष्ठ अभियंता (VB G RAM G)’ करने की मांग भी उठाई गई है।
यह भी पढ़ें : Patwari Assault Case : भाजपा नेता की गुंडागर्दी, पटवारी को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
कर्मचारियों की मांगों पर शासन के अगले कदम का इंतजार : Patwari Employees Strike
कर्मचारियों के आंदोलन के चलते राजस्व और ग्रामीण विकास से जुड़े कामकाज प्रभावित होने की स्थिति बन रही है। अब देखना होगा कि शासन इन मांगों पर क्या कदम उठाता है।
यह भी पढ़ें : Gariaband Patwari Bribery Case : रिश्वत का वीडियो-ऑडियो वायरल, पटवारी निलंबित
ख़बरें और भी हैं :Patwari Attack : पट्टा बनाने में देरी पर भड़का युवक, पटवारी को ऑफिस में बंद कर पीटा


