यह भी पढ़ें :Purandar Mishra Meets President : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नुआखाई पर्व का निमंत्रण
एयरपोर्ट से लोकभवन तक रहेगा सुरक्षा घेरा : President Murmu Raipur Visit 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 22 अक्टूबर को माना एयरपोर्ट से लोकभवन पहुंचेंगी। इसके बाद बूढ़ापारा स्थित इनडोर स्टेडियम में कार्यक्रम में शामिल होंगी और रात में लोकभवन लौटकर विश्राम करेंगी। अगले दिन सुबह वह बस्तर जाएंगी। शाम को रायपुर लौटने के बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
उनकी सुरक्षा में 2,000 से अधिक जवान तैनात किए जाएंगे। आईजी, डीआईजी सहित विभिन्न स्तर के अधिकारी और दूसरे शहरों से बुलाया गया पुलिस बल भी सुरक्षा व्यवस्था संभालेगा।
यह भी पढ़ें : President Murmu Tribal Empowerment : राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘जशक्राफ्ट’ और जशपुर की जनजातीय मातृशक्ति को सराहा

शंकर नगर, सिविल लाइंस और बूढ़ापारा में बढ़ेगी परेशानी
राष्ट्रपति के काफिले की आवाजाही के दौरान शंकर नगर, सिविल लाइंस और बूढ़ापारा क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ सकता है। इन इलाकों के प्रमुख चौराहों पर जाम की आशंका है। प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जाएगी, ताकि सुरक्षा के साथ यातायात को भी नियंत्रित किया जा सके।
इन प्रमुख मार्गों पर रोका जाएगा यातायात
पुराना पुलिस मुख्यालय से राजभवन चौक तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस दौरान कलेक्टोरेट चौक की ओर से वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
एलआईसी ऑफिस से सिविल लाइंस रोड पर आवागमन रोका जाएगा। वाहन चालकों के लिए आयकर भवन के पास से वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध रहेगा।
राष्ट्रपति के बूढ़ापारा इनडोर स्टेडियम जाने के दौरान राजभवन चौक से सप्रे शाला की ओर यातायात रोका (President Murmu Raipur Visit 2026 ) जाएगा। काली माता मंदिर और महिला थाना की ओर जाने वाले मार्ग पर भी प्रतिबंध रहेगा।
वापसी के समय बूढ़ेश्वर चौक से राजभवन चौक के बीच महिला थाना और ओसीएम चौक की ओर यातायात प्रभावित रहेगा।
माना एयरपोर्ट से लोकभवन आने के दौरान वीआईपी रोड, एक्सप्रेस-वे, शंकर नगर ब्रिज और एसआरपी चौक के रास्ते पर काफिला गुजरने से पहले यातायात रोका जाएगा।
लोकभवन से माना एयरपोर्ट लौटते समय एसआरपी चौक, शंकर नगर और एक्सप्रेस-वे होते हुए एयरपोर्ट तक वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए बंद रहेगी।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि राष्ट्रपति के दौरे के दौरान यात्रा (President Murmu Raipur Visit 2026 ) की योजना बनाते समय संभावित ट्रैफिक प्रतिबंधों को ध्यान में रखें और जरूरत के अनुसार वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
ख़बरें और भी हैं :President Droupadi Murmu Visit CG : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म छत्तीसगढ़ दौरे पर, विधायकों को करेंगी संबोधित


