सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 75 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है। मध्यप्रदेश में बनी इस शराब की कीमत करीब 5 लाख 6 हजार रुपए बताई जा रही है। (Bastar Illegal Liquor Seizure)
यह भी पढ़ें : Sakti Illegal Liquor : सक्ती में घर से 32.8 लीटर अवैध शराब जब्त, 29 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
गोवा व्हिस्की की 75 पेटियां जब्त : Bastar Illegal Liquor Seizure
पुलिस के मुताबिक, कोड़ेनार थाना क्षेत्र के मावलीभाटा स्थित जहाजभाटा पारा में एक व्यक्ति के घर शराब छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली, जहां एक कमरे से गोवा व्हिस्की की 75 पेटियां बरामद हुईं।
यह भी पढ़ें : Mahua Liquor Bhatti Busted : अंबिकापुर में अवैध शराब की भट्ठी का भंडाफोड़, 480 किलो लाहन और 70 लीटर कच्ची शराब जब्त

शराब बेचने के लिए वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका आरोपी
जब्त शराब में कुल 3,750 बोतलें थीं, जिनकी मात्रा 675 लीटर बताई गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी दुलगो कवासी शराब बेचने के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसने दशहरा मेले में शराब बेचने के लिए रखने की बात स्वीकार की।
यह भी पढ़ें : Illegal Betting : सट्टा और अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का शिकंजा, तीन इलाकों में एक साथ बड़ी कार्रवाई
शराब तस्करी मामले में अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट के तहत मामला (Bastar Illegal Liquor Seizure) दर्ज किया है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : Illegal Liquor Seizure : ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 358 पाव अवैध शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार


