सीजी भास्कर, 19 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज के वार्ड क्रमांक 12 में सोमवार सुबह 50 वर्षीय दिव्यांग महिला गीता गोस्वामी का शव उनके (Ramanujganj News) कमरे में मिला। सुबह चाय पीने के लिए उन्हें उठाने पहुंची पोती को कोई जवाब नहीं मिला, जिसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई।

खिड़की से देखा तो फांसी पर लटका मिला शव Ramanujganj News
जानकारी के मुताबिक, गीता रविवार रात खाना खाने के बाद छत पर बने कमरे में सोने गई थीं। सोमवार सुबह परिवार के सदस्य मंदिर गए थे। इसी दौरान उनके भाई आमोद गोस्वामी ने अपनी पोती को गीता को उठाने भेजा। जवाब नहीं मिलने पर आमोद कमरे तक पहुंचे। दरवाजा बंद होने पर खिड़की से देखने पर गीता का शव फांसी पर लटका मिला।
यह भी पढ़ें…President Name : छत्तीसगढ़ के ‘राष्ट्रपति’ नाम वाले शख्स का मामला पहुंचा राष्ट्रपति भवन, कानून बनाने की मांग
लंबे समय से थीं शारीरिक रूप से परेशान
बताया जा रहा है कि गीता लंबे समय से शारीरिक परेशानी से जूझ रही थीं और चलने-फिरने में असमर्थ (Ramanujganj News) थीं। हालांकि, उनकी मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें…Police Suspended : अंबिकापुर में नशे में बेसुध मिले दो पुलिसकर्मी, लावारिस मिली इंसास राइफल
पुलिस कर रही जांच
सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
खबरें और भी हैं…Maa Mahamaya Temple : मां महामाया मंदिर में टीएस सिंहदेव ने की संधि पूजा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु


