CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Surajpur Tractor Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आई महिला, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Surajpur Tractor Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आई महिला, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

By Newsdesk Admin
17/10/2026
Share
Surajpur Tractor Accident
Surajpur Tractor Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आई महिला, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सीजी भास्कर, 17 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि बस्ती में संचालित क्रेशर को हटाया जाए, फरार ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार किया जाए और मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाए। (Surajpur Tractor Accident)

Contents
  • टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक फरार : Surajpur Tractor Accident
  • बस्ती में संचालित क्रेशर को हटाने की ग्रामीणों ने उठाई मांग
  • क्रेशर हटाने और मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर जाम : Surajpur Tractor Accident

 

यह भी पढ़ें : Raipur Mana Road Accident : माना में तेज रफ्तार कार ने 2 महिलाओं को मारी टक्कर, दोनों गंभीर घायल

 

टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक फरार : Surajpur Tractor Accident

जानकारी के मुताबिक, कुबेरपुर निवासी चंद्रावती जायसवाल शनिवार को बिहारपुर चौक से पूजा का सामान लेकर स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान बस्ती में एक क्रेशर से गिट्टी लोड करके आ रहे ट्रैक्टर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर का पहिया महिला के ऊपर से गुजर गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया।

 

यह भी पढ़ें :  NH-30 Bastar Road Accident : NH-30 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर मौत

Surajpur Tractor Accident
Surajpur Tractor Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आई महिला, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

 

बस्ती में संचालित क्रेशर को हटाने की ग्रामीणों ने उठाई मांग

महिला की मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने MP-CG मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं। ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती के भीतर क्रेशर संचालन और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण हादसों का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले दो दिनों में ट्रैक्टर से जुड़ा यह दूसरा जानलेवा हादसा है। शुक्रवार को भी एक 13 वर्षीय बच्ची की मौत हुई थी। इसी के विरोध में ग्रामीणों ने करीब एक से दो घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रखा।

 

यह भी पढ़ें : Bilaspur Road Accident : पहले स्कूटी को मारी टक्कर, फिर स्कूल बस से भिड़ी तेज रफ्तार कार, युवक की मौत

 

क्रेशर हटाने और मुआवजे की मांग को लेकर मुख्य मार्ग पर जाम : Surajpur Tractor Accident

प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि बस्ती से क्रेशर हटाने, फरार चालक को पकड़ने और मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग पर कार्रवाई होनी चाहिए। घटना के दौरान ग्रामीणों का चक्काजाम जारी था और उनके अनुसार, उस समय तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।

 

यह भी पढ़ें : Bhilai Road Accident : तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बीएसपी कर्मचारी की मौत

ख़बरें और भी हैं : Trailer Accident  : तेज रफ्तार ट्रेलर ने 6 मवेशियों को रौंदा, मौके पर मौत 

Cyber Fraud Network : साइबर ठगी के म्यूल खाता नेटवर्क पर शिकंजा, 5 और आरोपी गिरफ्तार
Virat’s match against Rishabh’s team : आज विराट कोहली का मुकाबला ऋषभ की टीम से, जानें किसका पलड़ा भारी?
वृहद आश्रय गृह की अधीक्षक ने दी जान, UP की रहने वाली थीं प्रियंका, पति से वीडियो कॉल पर बात की और…
GST reform India 2025 : वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जीएसटी सुधारों पर रखा ठोस विजन, बोगस पंजीयन व फर्जी बिलों पर कार्रवाई के लिए केंद्र को दिए सुझाव
NSUI protests over NEET paper leak : पुलिस लाठीचार्ज पर भड़के दीपक बैज; जांच की मांग

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Surajpur Tractor Accident
Surajpur Tractor Accident : तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आई महिला, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Surajpur Tractor Accident : प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा…

Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले में आबकारी अपर आयुक्त आशीष श्रीवास्तव सस्पेंड

Chhattisgarh Liquor Scam : इस प्रकरण में अवैध…

Raigarh Nursing Staff Protest
Raigarh Nursing Staff Protest : रायगढ़ में नर्सिंग स्टाफ की स्कूटी रैली, मांगों को लेकर प्रदर्शन

Raigarh Nursing Staff Protest : नर्सिंग स्टाफ ने…

Arun Sao Injured
Arun Sao Injured : धार्मिक कार्यक्रम में घायल हुए डिप्टी CM अरुण साव, पैर में बांधा गया प्लास्टर; कार्यक्रम निरस्त

Arun Sao Injured : चोट की गंभीरता और…

Abhijeet Deepke Arrest Case
Abhijeet Deepke Arrest Case : अभिजीत दीपके कोर्ट में पेश, CJP की लीगल टीम मंदिर मार्ग थाने पहुंची; सुबह नेहा बोरा रिहा

Abhijeet Deepke Arrest Case ; अभिजीत दीपके को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?