सीजी भास्कर, 20 अक्टूबर । जगदलपुर के शुभ लगन वाटिका में 18 अक्टूबर को आयोजित दुर्गा पूजा और गरबा कार्यक्रम में फिल्मी गाने बजाने को लेकर विवाद सामने आया है। सनातन क्षेत्रीय मंच (सक्षम) ने ‘लैला मैं लैला’ और ‘कहो ना प्यार है’ गाने बजाए जाने पर आपत्ति जताते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष और डीजे संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संगठन का कहना है कि इससे धार्मिक आयोजन की मर्यादा प्रभावित हुई है। (Jagdalpur Garba Event Controversy)
वहीं, आयोजन समिति के सदस्य नवीन बोथरा ने आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि तीन दिनों तक पारंपरिक गरबा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने और अधिकांश लोगों के घर जाने के बाद अंतिम समय में कुछ सेकंड के लिए गाना बजा, जिसे तुरंत बंद करवा दिया गया। पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : Christian Forum Leader Arrested : शिवजी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से रायपुर में बवाल

सक्षम ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग : Jagdalpur Garba Event Controversy
संगठन के जिला अध्यक्ष शुभम गुप्ता ने सिटी कोतवाली थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गरबा कार्यक्रम के दौरान ‘लैला मैं लैला’ और ‘कहो ना प्यार है’ जैसे फिल्मी गाने बजाए गए।
संगठन का कहना है कि गरबा मां दुर्गा की आराधना से जुड़ा धार्मिक आयोजन है, इसलिए इसमें परंपराओं और मर्यादा का ध्यान रखा जाना चाहिए। शिकायत में आयोजन समिति के अध्यक्ष की भूमिका की जांच करने और संबंधित डीजे संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। संगठन ने घटना से जुड़े वीडियो साक्ष्य भी पुलिस को देने की बात कही है।
यह भी पढ़ें :Raipur Bajrang Dal Protest : माता सीता पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से विवाद, विरोध प्रदर्शन के बाद मामला दर्ज
आयोजकों ने कहा- कुछ सेकंड के लिए बजा था गाना
आयोजन समिति के सदस्य नवीन बोथरा ने आरोपों (Jagdalpur Garba Event Controversy) को खारिज करते हुए कहा कि समिति पिछले पांच साल से गरबा कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस साल भी तीन दिनों तक पारंपरिक तरीके से गरबा कराया गया। उन्होंने फिल्मी गानों पर गरबा कराने के आरोपों को गलत बताया।
नवीन बोथरा के मुताबिक, रात 11 बजे के बाद कार्यक्रम समाप्त हो गया था और ज्यादातर लोग घर जा चुके थे। इसके बाद अंतिम समय में डीजे पर कुछ सेकंड के लिए गाना बजा, जिसे तत्काल बंद करवा दिया गया। उनका कहना है कि इस घटना को पूरे आयोजन से जोड़कर आरोप लगाना सही नहीं है।
यह भी पढ़ें :AI Religious Video Controversy : एआई से बने कथित आपत्तिजनक धार्मिक वीडियो पर विवाद
पुलिस जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई : Jagdalpur Garba Event Controversy
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि संगठन की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में पुलिस जांच जारी है।
यह भी पढ़ें :स्वरा भास्कर की बढ़ी मुश्किलें, महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर थाने में शिकायत
ख़बरें और भी हैं : Vishnu Deo Sai : सीएम साय के बेटे का फेसबुक अकाउंट हैक होने का दावा, आपत्तिजनक पोस्ट के बाद पुलिस में शिकायत


