सीजी भास्कर, बिलासपुर, 20 अक्टूबर। बिलासपुर के सकरी क्षेत्र के कोड़ापुरी स्थित कंपोजिट मदिरा दुकान (Bilaspur Liquor Shop Theft) में चोरों ने सेंधमारी कर शराब की बोतलें और नकदी पार कर दी। चोर दुकान के पीछे की दीवार तोड़कर भीतर दाखिल हुए और हजारों रुपये की शराब के साथ गल्ले में रखे 4,360 रुपये भी ले गए। सुपरवाइजर की शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : JD Steel Plant Accident : 1600 डिग्री के पिघले लोहे की चपेट में आया ठेकेदार, अस्पताल में तोड़ा दम
दीवार तोड़कर दुकान में घुसे चोर
जानकारी के अनुसार, घटना 18 और 19 अक्टूबर की दरमियानी रात की है। मुंगेली जिले के सरगांव क्षेत्र के ग्राम दौना निवासी सुजीत चतुर्वेदी (37) कोड़ापुरी स्थित कंपोजिट मदिरा दुकान में सुपरवाइजर हैं। 19 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे जब वह ड्यूटी पर पहुंचे, तब दुकान के पीछे की दीवार में सेंधमारी का पता चला।
चोर दीवार में छेद कर दुकान के भीतर दाखिल हुए और शराब की बोतलों के साथ गल्ले में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। इस शराब दुकान में चोरी (Liquor Shop Theft) की जानकारी सुपरवाइजर ने अधिकारियों को दी, जिसके बाद सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh Seva Setu : अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी राहत? एक मंच पर मिल रहीं 939 सेवाएं
48 पाव प्लेन मदिरा समेत कई ब्रांड की बोतलें चोरी
सुपरवाइजर के मुताबिक, चोर एक पेटी प्लेन मदिरा के 48 पाव ले गए। इसके अलावा एट पीएम ब्लैक की चार बोतलें, ब्लेंडर्स प्राइड रिजर्व की एक बोतल, मेड आफ प्रीमियम की एक बोतल और व्हाइट एंड ब्लू की एक बोतल भी चोरी हुई है। शराब के अलावा दुकान के गल्ले में रखे 4,360 रुपये नकद भी गायब मिले। इस तरह चोरों ने शराब की कई बोतलों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।
यह भी पढ़ें : Balod Rojgar Mela : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए मौका, 215 पदों पर भर्ती; जानें आवेदन का तरीका
सकरी पुलिस ने दर्ज किया जुर्म, चोरों की तलाश जारी
घटना की शिकायत मिलने के बाद सकरी पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि चोरी में कितने लोग शामिल थे।
यह भी पढ़ें : Dongri Tola Water Conservation : 3 हजार ट्रेंच से सहेजेंगे 24.30 लाख लीटर पानी, 250 परिवारों को मिलेगी राहत



