सीजी भास्कर, 21 अक्टूबर। दुर्ग जिले के रसमड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज में हादसे (Steel Plant Accident) के दौरान मजदूर संतोष श्रीवास्तव (42) की मौत के मामले में पुलिस ने प्लांट निदेशक शिव कुमार गोयल और ठेकेदार गजानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

फर्नेस के ट्रायल के दौरान हुआ हादसा Steel Plant Accident
जानकारी के मुताबिक, 17 अक्टूबर को इंडक्शन फर्नेस के ट्रायल के दौरान बड़ी मात्रा में पिघला हुआ मेटल बाहर आ गया। इसकी चपेट में आने से संतोष गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें…Surguja Crime : सरगुजा में दशहरे की रात पत्नी की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति फरार
सुरक्षा में लापरवाही की जांच
प्रारंभिक जांच में टंडिश की बॉटम प्लेट फटने की बात सामने आई है। हादसे के बाद औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने संबंधित उपकरणों के संचालन पर रोक लगाकर प्लांट प्रबंधन से सुरक्षा ऑडिट रिपोर्ट मांगी है।
यह भी पढ़ें…Bank Account KYC Update : अब बैंक के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं! हर पंचायत और निकाय में लगेंगे शिविर
30 लाख रुपये मुआवजे की जानकारी
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 289 और 106(1) के तहत मामला दर्ज किया है। प्लांट प्रबंधन की ओर से मृतक की पत्नी को 30 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की जानकारी भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।
खबरें और भी हैं…Bharatmala Highway Quality Test : उद्घाटन से पहले सड़क में दरार! 15 तरह के टेस्ट से खुलेगी निर्माण की गुणवत्ता की पोल


