सीजी भास्कर, 22 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के ग्राम केपी में दशहरे की रात घरेलू विवाद के बाद एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, शराब के नशे में आरोपी पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। (Surguja Murder Case)
यह भी पढ़ें : Jashpur Murder Case : घरेलू विवाद में कलयुगी बेटे ने ली मां की जान, लात-घूंसों से पिटाई के बाद रास्ते में तोड़ा दम
डीजे पर नाचने के दौरान घरेलू बात को लेकर हुआ विवाद : Surguja Murder Case
जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर की रात ग्राम केपी में डीजे की धुन पर ग्रामीण नाच-गाना कर रहे थे। इसी दौरान केपी बाबापारा निवासी 36 वर्षीय आलोक गिरी अपनी 32 वर्षीय पत्नी मानमती के साथ वहां पहुंचा। डीजे में नाचने के दौरान घरेलू बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद आलोक ने पत्नी के साथ मारपीट की और उसे लेकर घर पहुंचा।
यह भी पढ़ें : Wife Murder Korba : कोरबा में घरेलू विवाद बना खौफनाक, पति ने पत्नी की हत्या की, मां-बहन पर भी किया जानलेवा हमला

गंभीर चोटों के कारण महिला की मौत
पुलिस के अनुसार, घर के सामने आरोपी ने बच्चों के सामने लोहे के पाइप और लकड़ी के डंडे से मानमती के साथ मारपीट की। महिला के बेहोश होकर गिरने के बाद भी आरोपी ने उसके सिर पर एस्बेस्टस की शीट पटक दी। गंभीर चोटों के कारण मानमती की मौत (Surguja Murder Case) हो गई। घटना के बाद आरोपी घर से फरार हो गया।
परिजनों ने पुलिस को बताई आरोपी की पहले की मारपीट की घटनाएं : Surguja Murder Case
सूचना मिलने पर कोतवाली थाना प्रभारी अखिलेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गांव पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी पहले भी शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था।
कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। मामले (Surguja Murder Case) में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
यह भी पढ़ें : Family Dispute : घर के भीतर हुआ ऐसा विवाद, मां की चली गई जान, बेटा पुलिस की गिरफ्त में
ख़बरें और भी हैं :Domestic Violence : मामूली विवाद ने लिया खतरनाक मोड़, पत्नी के कदम से पति जिंदगी के लिए जूझ रहा


