सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर । छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। चक्रधर नगर चौक स्थित दुर्गा पंडाल के बाहर हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते और डंडे से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। (Durga Visarjan Fight Video Viral)
यह भी पढ़ें : गणपति विसर्जन शोभायात्रा में अनियंत्रित बोलेरो घुसी, 3 की मौत और 20 लोग घायल
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा के बीच दोनों पक्षों में हुआ विवाद : Durga Visarjan Fight Video Viral
जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत रामपुर क्षेत्र में किसी बात को लेकर हुई थी। इसके बाद बुधवार को चक्रधर नगर चौक स्थित दुर्गा पंडाल के बाहर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। उस समय शहर में अलग-अलग स्थानों से दुर्गा प्रतिमाओं की विसर्जन यात्रा निकाली जा रही थी।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Durga Visarjan : बिलासपुर में दुर्गा विसर्जन की भव्य झांकियां, 5 किलोमीटर तक उमड़ी भीड़
वायरल वीडियो में घटनास्थल के पास दिखी महिला पुलिसकर्मी
मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वायरल वीडियो में घटनास्थल के पास एक महिला पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रही है। हालांकि, वीडियो से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विवाद किस वजह से शुरू हुआ और घटना में कितने लोग घायल हुए।
यह भी पढ़ें : Baloda Bazar News : बलौदाबाजार में महाअष्टमी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, आज होगा ज्वारा विसर्जन
विवाद का वीडियो वायरल होने से मामला चर्चा में : Durga Visarjan Fight Video Viral
घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे। फिलहाल चक्रधर नगर पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
यह भी पढ़ें : POP Idols : रायपुर के विसर्जन कुंड में सामने आई तस्वीर, मिट्टी की मूर्तियां घुलीं तो पीओपी जस की तस
ख़बरें और भी हैं : Mahadev Ghat Road Closed : अमलेश्वर-महादेव घाट मार्ग पर आवागमन बंद, पुलगांव में गणेश विसर्जन पर रोक


