सीजी भास्कर, 22 अक्टूबर। राजधानी रायपुर के हीरापुर इलाके में अमरनाथ इस्पात फैक्ट्री में चोरी की बड़ी वारदात सामने (Raipur Factory Theft) आई है। देर रात फैक्ट्री में घुसे आरोपियों ने चौकीदार को बंधक बनाकर उसकी पिटाई की और करीब 800 किलो कॉपर वायर लेकर फरार हो गए। चोरी हुए वायर की कीमत 10 से 12 लाख रुपये बताई जा रही है।

रात डेढ़ बजे से सुबह 5 बजे तक रहे आरोपी Raipur Factory Theft
कबीर नगर पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने फैक्ट्री में घुसकर वहां तैनात चौकीदार को बांध दिया और उसके साथ मारपीट की। चौकीदार के अनुसार, आरोपी रात करीब डेढ़ बजे से सुबह 5 बजे तक फैक्ट्री में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कॉपर वायर काटकर बड़ी मात्रा में चोरी की।
सबूत मिटाने CCTV और डीवीआर भी ले गए
चोरी के बाद आरोपी फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे और रिकॉर्डिंग के लिए इस्तेमाल होने वाला डीवीआर भी उखाड़कर (Raipur Factory Theft) ले गए। इससे जांच में पुलिस को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें…Dhamtari Food Safety : धमतरी में गंदगी के बीच बन रही थी मिठाई, रमन स्वीट्स का लाइसेंस एक दिन के लिए निलंबित
पुलिस और एसीसीयू की टीम जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने के बाद कबीर नगर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने जांच शुरू (Raipur Factory Theft) कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के साथ वारदात से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटा रही है।
खबरें और भी हैं…Saudi Arabia Attack : सऊदी अरब में हमले से मचा हड़कंप, एक भारतीय समेत तीन की मौत और 10 घायल



