सीजी भास्कर, 23 अक्टूबर। सैमसंग के नए फिटनेस बैंड Galaxy Fit 4 को लेकर चर्चाएं तेज हो (Samsung Galaxy Fit 4) गई हैं। लॉन्च से पहले इसके संभावित डिजाइन के रेंडर्स सामने आए हैं। इनमें डिवाइस तीन रंगों में दिखाई दे रहा है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट और फीचर्स को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें…Stock Market Crash : दो हफ्तों की तेजी पर लगा ब्रेक, शेयर बाजार में भारी गिरावट से निवेशकों को झटका
तीन रंगों में मिल सकता है नया बैंड Samsung Galaxy Fit 4
लीक के मुताबिक, Galaxy Fit 4 ब्लैक, व्हाइट और लाइट ब्लू कलर में पेश किया जा सकता है। इसका डिजाइन पिछले मॉडल Galaxy Fit 3 जैसा दिखता है। इसमें लंबी डिस्प्ले, दाईं ओर फिजिकल बटन और पतले बेजल मिलने की संभावना है। बैंड के साथ बदलने वाली सिलिकॉन स्ट्रैप भी दी जा सकती है।
यह भी पढ़ें…Daler Mehndi Health : दलेर मेहंदी की सेहत को लेकर बेटे ने दिया बड़ा अपडेट, कहा सब एकदम शानदार
एफसीसी सर्टिफिकेशन में आया था नजर
इससे पहले Galaxy Fit 4 को अमेरिकी एफसीसी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर SM-R391 के साथ देखा गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें ब्लूटूथ लो एनर्जी सपोर्ट के साथ हार्ट रेट और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि, इन सुविधाओं की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुराने मॉडल से कितना होगा अलग
Samsung Galaxy Fit 3 को भारत में 4,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इसमें 1.6 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले और 100 से ज्यादा वॉच फेस दिए गए थे। नए मॉडल में डिजाइन के अलावा कौन से बदलाव होंगे, यह लॉन्च के बाद ही पता चलेगा।
यह भी पढ़ें…DA Increase : दिवाली से पहले कर्मचारियों को बड़ी राहत, महंगाई भत्ते में 5 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान
लॉन्च डेट और कीमत का इंतजार
फिलहाल सैमसंग ने Galaxy Fit 4 की लॉन्च तारीख, कीमत और भारत में उपलब्धता का खुलासा नहीं किया है। ऐसे में इसके डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी जानकारी को फिलहाल लीक के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
खबरें और भी हैं…Indian Auto Industry : पेट्रोल कारों से हट रहा ग्राहकों का ध्यान, अब सीएनजी और इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर बढ़ा जोर



