सीजी भास्कर, 24 अक्टूबर । अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे-130 पर सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। तेज रफ्तार पिकअप ने दोनों की बाइक को टक्कर मार दी। हादसा लखनपुर थाना क्षेत्र में रामपुरहिन मंदिर के पास हुआ। टक्कर के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। (Highway Pickup Accident)
यह भी पढ़ें : NH-130 road accident : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो ग्रामीणों की मौत
तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, चालक फरार : Highway Pickup Accident
जानकारी के मुताबिक, ग्राम सिधमा निवासी जयपाल कंवर और ग्राम केवरा निवासी नितेश राम शुक्रवार को उदयपुर गए थे। रात में दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े।

हादसे के समय दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था
हादसे (Highway Pickup Accident ) में जयपाल के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, नितेश राम गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि उसका एक पैर टूट गया है और शरीर में अंदरूनी चोटें भी आई हैं। दोनों को एंबुलेंस से लखनपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद नितेश को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बताया गया है कि हादसे के समय दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
यह भी पढ़ें : Bhilai Road Accident : कथा से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, निगम टैंकर से भिड़ी बाइक
CCTV कैमरे नहीं होने से फरार वाहन की पहचान में परेशानी : Highway Pickup Accident
इधर, पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास CCTV कैमरे नहीं होने के कारण वाहन की पहचान में परेशानी आ रही है। पुलिस हाईवे पर लगे कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और फरार चालक की तलाश जारी है।
यह भी पढ़ें : Bilaspur Road Accident : सड़क हादसे में पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले के भाई की मौत, बदहाल सड़क पर उठे सवाल
ख़बरें और भी हैं :Rahveer Yojana : सड़क हादसे में मदद करने वालों के लिए बड़ी पहल, अब जान बचाने पर मिलेगा सम्मान और नकद इनाम


