सीजी भास्कर, 24 अक्टूबर। कांकेर जिले में किराना दुकान पर महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने (Kanker Crime) आया है। आरोप है कि सामान खरीदने पहुंचे एक व्यक्ति ने महिला का हाथ पकड़कर अनुचित बातें कीं। पीड़िता की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दुकान पर पहुंचकर की हरकत Kanker Crime
पुलिस के मुताबिक, घटना 29 सितंबर की है। महिला अपनी किराना दुकान पर बैठी थी, तभी ग्राम हाटकोगेंरा निवासी मनोज साहू (49) सामान खरीदने पहुंचा। आरोप है कि इसी दौरान उसने गलत नीयत से महिला का हाथ पकड़ा और अनुचित बातें करने लगा।
यह भी पढ़ें…Durg News : दुर्ग में दो दिन में नदी-नहर से मिले दो शव, एक नदी में कूदा तो दूसरा बाइक समेत गिरा
शिकायत के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
पीड़िता ने 22 अक्टूबर को सिटी कोतवाली कांकेर में शिकायत (Kanker Crime) दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 75(2) के तहत मामला दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू की।
यह भी पढ़ें…Durg News : दुर्ग में दो दिन में नदी-नहर से मिले दो शव, एक नदी में कूदा तो दूसरा बाइक समेत गिरा
घर पर दबिश देकर पकड़ा
पुलिस टीम ने ग्राम हाटकोगेंरा स्थित आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार (Kanker Crime) कर लिया। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
खबरें और भी हैं…Bemetara Theft Case : दशहरा मेला देखने गया परिवार, पीछे से घर साफ! 5-6 लाख के जेवर-नकदी गायब


