सीजी भास्कर, 29 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रघुनाथनगर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में आसाराम बापू की किताब बांटने का मामला (School Principal) सामने आया है। अभिभावकों की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग ने जांच कर प्रिंसिपल महेश प्रजापति को पद से हटा दिया है।

छठवीं से आठवीं तक के बच्चों को बांटी किताब School Principal
जानकारी के मुताबिक, 26 अक्टूबर को कक्षा 6वीं से 8वीं तक के विद्यार्थियों को ‘संस्कार सरिता’ नाम की किताब बांटी गई थी। आरोप है कि बच्चों को किताब पढ़कर आने और इसके बाद परीक्षा देने के लिए कहा गया था। इसकी जानकारी मिलने पर अभिभावकों ने शिक्षा विभाग में शिकायत दर्ज कराई।
यह भी पढ़ें…Bride Viral Video : फोटोशूट के दौरान हवा में उड़ी दुल्हन, गुब्बारों ने खींचा ऊपर, बाल बाल बची जान
जांच के बाद हुई कार्रवाई
जिला शिक्षा अधिकारी नरेंद्र निरापुरे के निर्देश पर जांच टीम स्कूल पहुंची और विद्यार्थियों व अभिभावकों के बयान (School Principal) दर्ज किए। जांच के बाद 28 अक्टूबर को प्रिंसिपल महेश प्रजापति को पद से हटाकर संयुक्त जिला कार्यालय की शिक्षा शाखा में अटैच कर दिया गया।
यह भी पढ़ें…Karwa Chauth : करवा चौथ आज, रायपुर में रात 8:18 बजे चांद निकलने का अनुमान, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त
नए प्रभारी प्राचार्य की नियुक्ति
कार्रवाई के बाद लेक्चरर दुलेश्वर सिंह को स्कूल का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। फिलहाल, शिक्षा विभाग की जांच के आधार पर कार्रवाई की गई है।
खबरें और भी हैं…Mohan Bhagwat : मोहन भागवत को मिला महाकवि आचार्य विद्यासागर अलंकरण, राष्ट्र सेवा के लिए सम्मान


