सीजी भास्कर, दुर्ग, 29 अक्टूबर। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के 30 अक्टूबर को दुर्ग दौरे (JP Nadda Durg Visit) को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। कार्यक्रम के दौरान ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी किया है। शुक्रवार को दुर्ग शहर में भारी और मध्यम मालवाहक वाहनों की आवाजाही पर दिनभर प्रतिबंध रहेगा। खास बात यह है कि दोपहर 12 से 2 बजे के बीच आम दिनों में मिलने वाली नो-एंट्री की छूट भी इस दिन नहीं मिलेगी।

इन रास्तों पर भारी वाहनों की रोक
यातायात पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को गुरुद्वारा तिराहा, उतई/जेल तिराहा, महाराजा चौक, पोटिया चौक, अंडा चौक, पुलगांव चौक, अंजोरा बाईपास और नयापारा महमारा रोड से मालवाहक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा कुम्हारी से नेहरू नगर चौक होते हुए महेश कॉलोनी तक निर्धारित वीवीआईपी रूट पर भी विशेष प्रतिबंध रहेंगे। इस मार्ग पर भारी वाहन खड़े करने के साथ सड़क किनारे ठेले और दुकानें लगाने की अनुमति नहीं होगी।

यह भी पढ़ें : Water Project Payment Pending : बेमेतरा में पेयजल योजना का भुगतान अटका, ठेकेदार पर ₹1.50 लाख बकाया
बसों के लिए यहां पार्किंग
कार्यक्रम में शामिल होने वाली बसों के लिए पुलगांव स्थित लक्ष्मी मार्केट में गेट नंबर 04 से 08 तक पार्किंग की व्यवस्था की गई है। धमधा-अहिरवारा की ओर से आने वाली बसें ग्रीन चौक, जेल तिराहा, महाराजा चौक और पोटिया चौक होते हुए पुलगांव पहुंचेंगी।
यह भी पढ़ें : GPM Illegal Liquor Seizure : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 7.2 लीटर अवैध शराब जब्त, महिला पर केस दर्ज
छोटे वाहनों के लिए अलग व्यवस्था
जेपी नड्डा दौरे (JP Nadda Durg Visit) में शामिल होने आने वाले छोटे वाहनों के लिए भी अलग-अलग पार्किंग स्थल तय किए गए हैं।
- पाटन, भिलाई, बालोद और राजनांदगांव से आने वाले वाहन: भारती विश्वविद्यालय और प्रताप बिजनेस पार्क, पुलगांव में पार्किंग।
- धमधा-अहिरवारा से आने वाले वाहन: पटेल चौक और गंजपारा होते हुए नवकार परिसर, पुलगांव नाला के पास पार्किंग।
- वीवीआईपी वाहन: महेश कॉलोनी में पार्किंग की व्यवस्था।
यह भी पढ़ें : Bhilai Funeral House Theft Case : बेटी के अंतिम संस्कार में गया था परिवार, पीछे से घर में चोरी; रिश्तेदार पर आरोप
नागरिकों से सहयोग की अपील
यातायात पुलिस ने आम नागरिकों और कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों से निर्धारित रूट और पार्किंग स्थलों का ही इस्तेमाल करने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक, ट्रैफिक प्लान का पालन करने से अनावश्यक जाम और असुविधा से बचा जा सकेगा। शुक्रवार को दुर्ग शहर से गुजरने वाले वाहन चालक बदले हुए रूट को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
यह भी पढ़ें : JP Nadda Durg Visit : दुर्ग आएंगे जेपी नड्डा, BJP की पदयात्रा में एक किलोमीटर पैदल चलेंगे



