सीजी भास्कर, 30 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित मरारपारा इलाके में करवाचौथ के दिन बड़ा हादसा (Durg Gas Cylinder Blast) टल गया। घर में प्रसाद बनाने के कुछ देर बाद गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ और किचन में आग लग गई। हादसे के वक्त घर में परिवार के छह सदस्य मौजूद थे, लेकिन सभी सुरक्षित बच गए।

धमाके के बाद किचन में फैली आग Durg Gas Cylinder Blast
जानकारी के मुताबिक, परिवार में करवाचौथ की पूजा की तैयारी चल रही थी। महिला प्रसाद बनाने के बाद दूसरे कमरे में चली गई थी। इसी दौरान सिलेंडर में धमाका हो गया। आवाज सुनकर घर के लोग घबरा गए और किचन में आग फैल गई।
लोगों ने मिलकर बुझाई आग
आग की चपेट में आने से किचन में रखे बर्तन और अन्य सामान जलकर खाक हो गए। परिवार ने दमकल विभाग (Durg Gas Cylinder Blast) को सूचना दी। आसपास के लोगों ने भी मदद की और पानी डालकर आग बुझा दी। दमकल वाहन के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया।
घटना की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल सिलेंडर में धमाका होने का कारण स्पष्ट नहीं है। राहत की बात है कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।
खबरें और भी हैं…Myanmar Job Fraud : विदेश में नौकरी का झांसा देकर कोरबा की युवती को म्यांमार भेजा, बनाया बंधक


