सीजी भास्कर, 30 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में छह नए न्यायाधीशों की नियुक्ति का रास्ता साफ होने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाईकोर्ट में न्यायाधीश पद पर नियुक्ति के लिए छह नामों की अनुशंसा की है। 30 अक्टूबर 2026 को हुई कॉलेजियम की बैठक में चार अधिवक्ताओं और दो न्यायिक अधिकारियों के नामों को मंजूरी दी गई। इस सिफारिश से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट (Chhattisgarh High Court Judges) में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें : Raipur Dangania House Theft : सूने मकान में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख के जेवर और बाइक जब्त
अधिवक्ता कोटे से चार नामों की अनुशंसा
कॉलेजियम की ओर से अनुमोदित सूची में अधिवक्ता वर्ग (Chhattisgarh High Court Judges) से चार नाम शामिल हैं। इनमें आनंद शुक्ला, रत्न निधि पुस्टी (आर.एन. पुस्टी/रतन पुस्टी), शशांक ठाकुर और सौरभ शर्मा शामिल हैं।
यह भी पढ़ें : Korba Canal Accident : नहर में बहे युवक का चौथे दिन मिला शव, साइफन में फंसा था
न्यायिक सेवा संवर्ग से दो अधिकारी
न्यायिक सेवा संवर्ग (Chhattisgarh High Court Judges) से रजनीश श्रीवास्तव और बलराम प्रसाद वर्मा के नामों की सिफारिश की गई है। इस तरह कॉलेजियम ने बार और बेंच दोनों वर्गों को प्रतिनिधित्व देते हुए छह नामों को मंजूरी दी है।
यह भी पढ़ें : Crop Damage : गरियाबंद में तूफान का कहर, 3 हजार हेक्टेयर में धान की फसल बिछी
नियुक्ति के लिए अभी पूरी करनी होगी प्रक्रिया
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश के बाद प्रस्ताव केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय को भेजा जाएगा। केंद्र सरकार की सहमति और राष्ट्रपति के अनुमोदन के बाद नियुक्ति की अधिसूचना जारी होगी। इसके बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश नवनियुक्त न्यायाधीशों को पद की शपथ दिलाएंगे।
यह भी पढ़ें : Korba Python Rescue : कोरबा में एक ही रात दो विशालकाय अजगर निकले, 8 और 9 फीट लंबे सांपों से मचा हड़कंप
लंबित मामलों के निपटारे में मिलेगी मदद
हाईकोर्ट में न्यायाधीशों के रिक्त पदों को भरने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। छह नए न्यायाधीशों की नियुक्ति (Chhattisgarh High Court Judges) से न्यायिक कामकाज को गति मिलने और लंबित मामलों के निपटारे में मदद की उम्मीद है। हालांकि, सभी औपचारिक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद ही इनकी नियुक्ति प्रभावी होगी।
यह भी पढ़ें : India Tour of New Zealand 2026 : वनडे सीरीज से बाहर हुए प्रसिद्ध कृष्णा, टेस्ट से पहले बदला टीम का प्लान



