सीजी भास्कर, 31 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 33 अधिकारियों का तबादला किया है। शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना दी गई है। इस फेरबदल में रायपुर नगरीय पुलिस के यातायात और पुलिस लाइन में भी अधिकारियों की नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं। राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के इस फेरबदल (Chhattisgarh Police Transfer) में कई जिलों के अधिकारी प्रभावित हुए हैं।
यह भी पढ़ें : Balod Heroin and Pistol Seizure : बालोद में हेरोइन और देशी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार, 11.83 लाख का सामान जब्त
रायपुर पुलिस लाइन की जिम्मेदारी बदली
आदेश के अनुसार गरियाबंद में पदस्थ डीएसपी लतेश सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात), रायपुर नगरीय बनाया गया है। सुकमा में पदस्थ डीएसपी सौरभ उईके को भी सहायक पुलिस आयुक्त (यातायात), रायपुर नगरीय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर की विशेष शाखा में पदस्थ डीएसपी मणीशंकर चंद्रा को सहायक पुलिस आयुक्त (पुलिस लाइन), रायपुर नगरीय बनाया गया है। रायपुर पुलिस लाइन में पदस्थ डीएसपी नीलेश द्विवेदी को विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। रायपुर में इन नई पदस्थापनाओं (Chhattisgarh Police Transfer) से यातायात और पुलिस लाइन की जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारियों में बदलाव हुआ है।
बिलासपुर में भी यातायात शाखा में बदलाव
बिलासपुर में यातायात के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पद पर रहीं रचा मिश्रा को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), बिलासपुर की जिम्मेदारी दी गई है। डीएसपी रमेश चंद्रा को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से बिलासपुर में यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रामगोपाल करियारे को बिलासपुर यातायात से कटघोरा, कोरबा भेजा गया है।
यह भी पढ़ें : Chhattisgarh High Court 6 New Judges : सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 4 अधिवक्ताओं और 2 न्यायिक अधिकारियों के नामों पर लगाई मुहर
कई जिलों में बदले अधिकारी
तबादला सूची में धमतरी, बलरामपुर, कोरबा, बेमेतरा, बालोद, सरगुजा, नारायणपुर, सुकमा, कोरिया और राजनांदगांव समेत कई जिलों के अधिकारी शामिल हैं। धमतरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पांडेय को बलरामपुर भेजा गया है। कटघोरा, कोरबा में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश कुमार ठाकुर को बेमेतरा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
विशाल गर्ग को बीजापुर की विशेष आसूचना शाखा से सूरजपुर में नगर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा बालक विरुद्ध अपराध अनुसंधान शाखा, एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), अजाक और यातायात शाखा में भी अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
यह भी पढ़ें : Raipur Dangania House Theft : सूने मकान में चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख के जेवर और बाइक जब्त
मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद जारी हुआ आदेश
गृह विभाग की ओर से जारी आदेश मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है। अधिकारियों के तबादले (Chhattisgarh Police Transfer) तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई जगह पर अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।
यह भी पढ़ें : Surajpur Elephant Attack : अर्नब चक्रवात के बाद हाथियों ने भी उजाड़ी किसानों की फसल, 15-20 एकड़ में धान समेत कई फसलें बर्बाद




