CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » माधवपुरम, नाहरगढ़ और शिवपुरी…. दिल्ली के विधायकों ने उठाई इन इलाकों के नाम बदलने की मांग

माधवपुरम, नाहरगढ़ और शिवपुरी…. दिल्ली के विधायकों ने उठाई इन इलाकों के नाम बदलने की मांग

By Newsdesk Admin
27/02/2025
Share

सीजी भास्कर 27 फरवरी दिल्ली विधानसभा के मौजूदा सत्र का आज तीसरा दिन है. विपक्ष के 21 विधायकों के सस्पेंड होने के बाद आज सदन में केवल सत्ताधारी बीजेपी विधायक ही मौजूद हैं. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने महाकुंभ के सफल आयोजन को लेकर सीएम योगी और पीएम मोदी को धन्यवाद दिया.

इसके बाद अन्य विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को सदन में रखना शुरू किया.इस दौरान नजफगढ़ से बीजेपी विधायक नीलम पहलवान ने सदन में नजफगढ़ का नाम बदलने का प्रस्ताव रखा. उन्होंने नजफगढ़ का नाम बदलकर नाहरगढ़ करने की मांग की.नजफगढ़ का नाम नाहरगढ़ रखने की मांगउन्होंने कहा कि औरंगजेब ने इसका नाम नाहरगढ़ से बदलकर नजफगढ़ रखा था.

नीलम पहलवान ने कहा, ‘1857  की लड़ाई में राजा नाहर सिंह ने लड़ाई लड़के नजफगढ़ क्षेत्र को दिल्ली के प्रांत में शामिल करवाया था, लेकिन कई कागजी कार्रवाई होने के बावजूद भी आजतक नाम नहीं बदला गया. नजफगढ़ का नाम बदलने की हमने कई बार अपील की.हमारे सांसद जब प्रवेश वर्मा थे, तब भी हमने कई बार इनके माध्यम से कोशिश की कि नजफगढ़ का नाम नाहरगढ़ रखा जाए.’ वहीं बीजेपी विधायक कैलाश गहलोत ने कहा कि अगर नजफगढ़ के लोग चाहते है तो उस भावना को मानना चाहिए और नाम बदलना चाहिए. तीन विधायक कर चुके हैं नाम बदलने की मांगनीलम पहलवान के बाद दक्षिणी दिल्ली के आरके पुरम से बीजेपी विधायक अनिल शर्मा ने भी अपनी विधानसभा के अन्तर्गत आने वाले गांव महोमदपुर का नाम बदलने की मांग की और कहा कि महोमदपुर का नाम माधवपुरम रखा जाए. 

इससे पहले विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने मुस्तफाबाद का नाम बदलने की मांग करते हुए कहा था कि इसका नाम ‘शिवपुरी’ या ‘शिव विहार’ रखा जाए.वहीं बीजेपी विधायक अभय वर्मा और अजय महावर ने सीवर और सफाई की समस्या का जिक्र किया. अभय वर्मा ने नगर निगम पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग घरों का मलबा, टूटे हुए पत्थर सड़कों पर डाल देते हैं. PWD का पूरा रोड डिस्टर्ब रहा है. इस भ्रष्टाचार को रोकने के लिए PWD रोड से कूड़ा हटना चाहिए.

वहीं अजय महावर ने कहा कि अजय कुमार महावर ने उनकी विधानसभा में सीवर बंद होने गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है.  दो विधायकों ने उठाई सीसीटीवी की मांगविश्वास नगर से विधायक ओ पी शर्मा ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने उनके विधानसभा क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए थे. विजेंद्र गुप्ता और अभय वर्मा ने भी यही मुद्दा उठाया कि अगर हर विधानसभा क्षेत्र में 2000 सीसीटीवी कैमरे लगाए पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने जवाब दिया कि वे मामले की जांच करेंगे और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि उन सभी विधानसभाओं में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिन्हें पहले इसका लाभ नहीं मिला था.

Political appointments stalled : संगठन और सरकार में बढ़ी बेचैनी
न फायरिंग-न गोलाबारी… जम्मू कश्मीर में 19 दिन बाद चैन की रात, सेना ने दी ये जानकारी
शादी के 7 फेरों के वक्त 7 वचन सुन दुल्हन की फूटी हंसी, लोटपोट कर देगा यह वीडियो, कितने लोग कितने वचनों का निष्ठा से करते हैं पालन…..करें विचार..❗
DU Suspension Case: DUSU की जॉइंट सेक्रेटरी दीपिका झा निलंबित, प्रो. सुजीत के थप्पड़ आरोपों के बाद दो महीने का बैन
Golmaal 5 Cast Update: अक्षय-करीना के बाद फ्रेंचाइज़ी में हुई इस सुपरहिट एक्टर की धमाकेदार वापसी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Photo Comment Case
Photo Comment Case : डिप्टी CM विजय शर्मा की फोटो पर अभद्र कमेंट, साइबर थाने में दो केस दर्ज

Photo Comment Case  :पुलिस ने दोनों मामलों में…

Country-Made Pistol Arrest : जगदलपुर में देसी कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, शराब दुकान हत्याकांड के बाद पुलिस थी अलर्ट

Country-Made Pistol Arrest : पुलिस अब आरोपी के…

Blood Donation Discount
Blood Donation Discount : रायपुर में आज ब्लड डोनेट करने पर मिलेगा डिस्काउंट कूपन, रेस्टोरेंट-दुकानों पर मिलेगी छूट

Blood Donation Discount  : होटल और रेस्टोरेंट में…

Road Repair Demand
Road Repair Demand : सड़क के लिए दंतेवाड़ा के भाजपा नेता ने सरकार से मांगी भीख, नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- जनता के सवालों से शर्म आती है

Road Repair Demand :सुराना ने कहा कि नगरवासियों…

Jashpur Mitanin Contract Concern
Jashpur Mitanin Contract Concern : ठेका कंपनी के अधीन जाने की आशंका से मितानिनों ने सौंपा ज्ञापन

Jashpur Mitanin Contract Concern : मितानिनों ने इस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?