CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » झारखंड से भाग कपल ने केरल में ली शरण, मस्जिद में रचाई शादी, घरवाले बोले- ये लव जिहाद है

झारखंड से भाग कपल ने केरल में ली शरण, मस्जिद में रचाई शादी, घरवाले बोले- ये लव जिहाद है

By Newsdesk Admin
27/02/2025
Share

सीजी भास्कर 27 फरवरी झारखंड के रहने वाले एक जोड़े ने केरल में शरण लेकर इस्लामी रीति-रिवाजों से शादी कर ली. लड़की के परिवार और पड़ोसियों ने आरोप लगाया है कि यह ‘लव जिहाद’ का मामला है. शादी करने वाले युवक और युवती का स्कूल के दिनों से लव अफेयर चल रहा था और दोनों पड़ोसी भी हैं. 

दरअसल, झारखंड के रामगढ़ जिला स्थित चितरपुर निवासी 30 वर्षीय युवक और 26 साल की युवती बीती 9 फरवरी को आलप्पुझा के कायमकुलम पहुंचे. दावा है कि उन्होंने पहले 11 फरवरी को एक मस्जिद में इस्लामी धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की. बाद में 16 फरवरी को उन्होंने हिंदू रीति-रिवाजों के साथ एक स्थानीय मंदिर में फिर से विवाह रचाया. बताया गया कि पिछले दिनों UAE में नौकरी करने वाला युवक चितरपुर स्थित अपने घर लौटकर आया तो उसे पता चला कि पड़ोस में रहने वाली प्रेमिका की शादी कहीं और तय हो गई है.

इस बीच, इस प्रेमी जोड़े ने घरवालों की मर्जी के बिना शादी करनी चाही तो ‘लव जिहाद’ के आरोप लगे और विरोध प्रदर्शन होने लगा.मौत की धमकियां मिलने के बाद युवक ने अपने साथ UAE में काम करने वाले दोस्तों से सलाह ली तो उन्होंने केरल जाकर शादी करने को कहा. इसके बाद युवक अपनी प्रेमिका को केरल भाग गया. उधर, लड़की के परिजनों ने युवक और उसके परिजनों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज करवाया.

साथ ही नगर में विरोध प्रदर्शन होने लगे.  यही नहीं, युवती के परिवार ने दोनों का पीछा किया. परिवार झारखंड पुलिस के साथ केरल आया था, लेकिन युवती वापस जाने के लिए तैयार नहीं हुई. इस पर केरल की कायमकुलम पुलिस ने कहा कि जोड़ा वयस्क है और अपनी मर्जी से रह सकता है, तो फिर रिश्तेदार पुलिस सहित झारखंड लौट गए.  अब सुरक्षा की मांग करते हुए वकील एस. लता के माध्यम से केरल हाईकोर्ट में एक रिट याचिका दायर की गई. इसमें कहा गया है कि प्रेमी जोड़ा 9 तारीख को झारखंड से केरल आया था.

11 तारीख को शादी कर ली. शादी करने के लिए किसी भी तरफ से कोई दबाव नहीं था. पूरी सहमति से शादी की. अपहरण के आरोप में एक झूठी एफआईआर दर्ज करवाई गई है. झारखंड पुलिस 14 तारीख को आई थी और उन्होंने बयान भी दर्ज किए थे. इसके अलावा, उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भी बयान लिए थे. इसके बावजूद एफआईआर दर्ज की गई. अनुरोध है कि दोनों को झारखंड में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के बजाय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने दिया जाए. 

Emergency Treatment Railway Station : यात्रा के दौरान बीमार हुए तो रेलवे स्टेशन पर मिलेगा तुरंत उपचार, मेरठ सिटी–पानीपत–रोहतक पर भी शुरू होगी सुविधा
Tantra Mantra Fraud : तंत्र-मंत्र से रुपये बढ़ाने का झांसा, 3.50 लाख की ठगी का खुलासा; दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
‘सोनम के साथ वो लड़की 24 घंटे रहती थी, मुझे तो शक है कि…’ राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब मिस्ट्री गर्ल की एंट्री, सास ने किया ये दावा
छत्तीसगढ़ CM निवास में 2 को कार्यक्रम, सदस्यता अभियान में अव्वल MLA रिकेश सेन होंगे सम्मानित
अंधविश्वास में दो दोस्तों और चौकीदार की हत्या, फिर काट दिया P पार्ट…IITian साइको किलर अरेस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Veterinary Medicine Center 
Veterinary Medicine Center  : पशुपालकों के लिए बड़ी सौगात, धमतरी में खुलेगा प्रदेश का पहला पशु औषधि केंद्र

जिले के पशुपालकों के लिए जल्द ही बड़ी…

Forest Land
Forest Land : लहलहाती मक्के की फसल पर चला ट्रैक्टर, वन विभाग की कार्रवाई के बाद किसानों में बढ़ा आक्रोश

बस्तर जिले के कुमली पंचायत में वन भूमि…

Health Minister Shyam Bihari Jaiswal
Health Minister Shyam Bihari Jaiswal : झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा दावा, बयान के बाद सियासत भी हुई तेज

स्वास्थ्य मंत्री के बयान के बाद राजनीतिक हलकों…

Bank of Baroda SO Recruitment
Bank of Baroda SO Recruitment : बैंक ऑफ बड़ौदा में 206 पदों पर भर्ती, लाख रुपये से ज्यादा तक मिलेगी सैलरी, जानिए कौन कर सकता है आवेदन

बैंकिंग क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर…

Double Murder
Double Murder : मां और मासूम की हत्या का खुलासा, 65 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार, पुलिस जांच में सामने आई वारदात की वजह

लैलूंगा थाना क्षेत्र में मां और उसकी 10…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?