CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सरगुजा: कट्टे-तलवारों से लैस 3 नकाबपोशों ने घर में की लूट, जेवरात और नकदी ले उड़े..

सरगुजा: कट्टे-तलवारों से लैस 3 नकाबपोशों ने घर में की लूट, जेवरात और नकदी ले उड़े..

By Newsdesk Admin
27/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 27 फरवरी।

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में 3 नकाबपोश हथियार बंद बदमाशों ने किराना कारोबारी के परिवार को बंधक बनाकर 30 लाख की लूट की है। बदमाश 25 लाख के जेवरात और ढाई लाख कैश लूट ले गए। घटना CCTV में कैद हो गई। मामला सीतापुर थाना इलाके के नवापारा का है।

जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड डिप्टी रेंजर राधेश्याम गुप्ता का परिवार बुधवार की रात खाना खाने के बाद घर पर सो रहा था। उनका बेटा अजय गुप्ता किराना दुकान चलाता है। रात करीब 1:30 बजे कट्टे और तलवार से लैस 3 नकाबपोश बदमाश छत का गेट तोड़कर घर में घुस गए।

घर के सदस्यों को बंधक बनाकर लूट

बदमाशों ने राधेश्याम गुप्ता समेत उनके दो बेटों के कमरे को खटखटाकर खुलवाया। उसके बाद पूरे परिवार को बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी। उनके अलमारी में रखे कैश और सोने-चांदी के जेवरात निकलवा कर लूट लिए। महिलाओं से पहने जेवर भी उतरवा लिए।

मोबाइल बाहर फेंका, घर‌ बंद कर भागे

इतना ही नहीं बदमाशों ने परिवार के सभी सदस्यों के फोन छीन लिए। जिसे जाते समय घर के बाहर फेंक दिया। पूरे परिवार को कमरों में बंद कर दिया। फिर भाग गए। राधेश्याम गुप्ता के पोते का कमरा बाहर से बंद नहीं होता था। उसे लुटेरों ने वैसे ही छोड़ दिया।

जिसके बाद पोते ने घर में बंधक बने परिजनों को दरवाजा खोलकर बाहर निकाला। उन्होंने आवाज देकर पड़ोस में रहने वाले राधेश्याम गुप्ता के भाई के परिवार को उठाया। भाई ने मेन गेट खोला, तब सभी लोग बाहर निकल पाए।

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

लूट की सूचना रात करीब 3 बजे सीतापुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि घटना किराना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस लूटे गए कैश और सोने-चांदी का आकलन कर रही है। वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है।

Paddy Procurement Festival 2025: भरोसे, मूल्य और तकनीक के सहारे किसानों की मेहनत को मिला सम्मान
मायके में जमीन बिक्री के डेढ़ करोड़ में हिस्सा लेने पहुंची महिला को मारी गोली, स्कार्पियो में पहुंचे हत्यारे, आरोप भतीजे पर, पुलिस कर रही जांच
भिलाई में चाकू लहरा दहशत फैला रहे दो युवक गिरफ्तार, छावनी पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया मुकदमा
Koni Mopka Bypass : बिलासपुर बाईपास की समय-सीमा तय नहीं, हाईकोर्ट ने NHAI से मांगा जवाब
Fake Doctor Crackdown: चार झोलाछाप चिकित्सकों के क्लिनिक सील, प्रशासन की ताबड़तोड़ छापेमारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?