CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Chhattisgarh Teacher Suspended News : बच्चों को अब तक पुस्तक नहीं मिलने पर मंत्री और कलेक्टर का वेतन रोकने की बात कहने वाले शिक्षक को निलंबित किया गया

Chhattisgarh Teacher Suspended News : बच्चों को अब तक पुस्तक नहीं मिलने पर मंत्री और कलेक्टर का वेतन रोकने की बात कहने वाले शिक्षक को निलंबित किया गया

By Newsdesk Admin
07/11/2025
Share
Pdy Pocurement Iregularities
Pdy Pocurement Iregularities

सीजी भास्कर, 7 नवंबर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh Teacher Suspended News) में शिक्षा व्यवस्था को लेकर आलोचना करने वाले एक शिक्षक को सरकार के खिलाफ टिप्पणी करना भारी पड़ गया। धमतरी जिले के शिक्षक ढालूराम साहू को अपने WhatsApp स्टेटस पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के खिलाफ टिप्पणी डालने के कारण जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) अभय कुमार जायसवाल ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। शिक्षक ने राज्योत्सव और शासन के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा था कि बच्चों को अब तक पाठ्यपुस्तकें नहीं मिलीं, ऐसे में शिक्षामंत्री, कलेक्टर और अन्य अधिकारियों का वेतन रोक देना चाहिए।

Contents
  • विरोध की आवाज़, राजनीति में हलचल
  • शिक्षा विभाग की कार्रवाई और नियम

विरोध की आवाज़, राजनीति में हलचल

कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने इस निलंबन को अनुचित बताया है। उनका कहना है कि शिक्षक ने बच्चों के भविष्य की चिंता व्यक्त की थी, न कि किसी राजनीतिक बयानबाजी के लिए। उन्होंने कहा कि ढालूराम साहू ने (Chhattisgarh Teacher Suspended News) जैसे मामले के ज़रिए सिर्फ शासन का ध्यान शिक्षा व्यवस्था की खामियों की ओर खींचा था। उन्होंने यह भी जोड़ा कि सरकार ने शिक्षक की आवाज़ दबाने की बजाय उसे सुनना चाहिए था, क्योंकि यह बच्चों की पीड़ा की सच्ची तस्वीर पेश करता है।

सहायक शिक्षक ढालूराम साहू, जो कुरूद ब्लॉक के शासकीय नवीन प्राथमिक शाला नारी में पदस्थ हैं, ने अपने मोबाइल के WhatsApp Status में लिखा था बच्चों की शिक्षा व्यवस्था ठप है और हम राज्योत्सव मनाने चले हैं। क्या हम राज्योत्सव मनाने लायक हैं? जब तक पूरे बच्चों को सारी पुस्तकें नहीं मिल जातीं, तब तक सहायक शिक्षक से लेकर बीईओ, डीईओ, कलेक्टर और शिक्षामंत्री का वेतन रोक देना चाहिए।

उन्होंने आगे लिखा कि गांव के नेताओं को गांव का विकास नहीं चाहिए, उन्हें सिर्फ पार्टी का विकास चाहिए। इस टिप्पणी (Chhattisgarh teacher suspended news) के वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने इस पर तत्काल संज्ञान लिया और शिक्षक को निलंबन आदेश जारी कर दिया।

शिक्षा विभाग की कार्रवाई और नियम

शिक्षक ढालूराम साहू को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(1) और 9(2) के तहत निलंबित किया गया है। आदेश में कहा गया है कि शिक्षक की टिप्पणी शिक्षकीय गरिमा और सेवा आचरण के विरुद्ध है। निलंबन के बाद उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, नगरी में नियत किया गया है। इस अवधि में उन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ता (subsistence allowance) ही मिलेगा। विभागीय सूत्रों के अनुसार, सोशल मीडिया पर शासन-विरोधी टिप्पणियों को लेकर अब सतर्कता बढ़ा दी गई है। शिक्षा विभाग ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की तैयारी में है ताकि भविष्य में कोई शिक्षक सेवा आचरण का उल्लंघन न करे।

इस पूरे घटनाक्रम ने राज्य के शिक्षा तंत्र में हलचल मचा दी है। शिक्षा विभाग का कहना है कि सरकारी सेवक के रूप में सोशल मीडिया पर सार्वजनिक टिप्पणियां अनुशासनहीनता मानी जाएंगी। वहीं, स्थानीय शिक्षकों का कहना है कि अगर बच्चों को समय पर किताबें मिल जातीं, तो ऐसी नौबत ही नहीं आती।

Technician Recruitment Irregularity: पं. रविशंकर विश्वविद्यालय में नियुक्ति पर बड़ा विवाद, NSUI का गंभीर आरोप
Flood Rescue Operation : महानदी में अचानक आई बाढ़, नदी के टापू में फंसे पुजारी को रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला
Ram Rasoi Scheme : विधायक रिकेश सेन की वैवाहिक वर्षगांठ पर विधायक कार्यालय में शुरू हो रही “राम रसोई” मात्र 20 रुपये की थाली में मिलेगा सबकुछ…!
Chhattisgarh Property Valuation Rules : छत्तीसगढ़ में जमीन और मकान की कीमत तय करने के नए नियम लागू, पढ़े पूरी खबर
Child Fell in Open Well Mungeli: खेलते-खेलते खुले कुएं में गिरी 4 साल की बच्ची, डूबने से दर्दनाक मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Durg Crime News  :  आधी रात स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार
Durg Crime News  :  आधी रात स्पा सेंटर में पुलिस की रेड, महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

दुर्ग जिले में स्पा सेंटर की आड़ में…

Sarkari Naukri Rule Changed : छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती का नया नियम लागू, आवेदन से नियुक्ति तक बदली व्यवस्था
Sarkari Naukri Rule Changed : छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती का नया नियम लागू, आवेदन से नियुक्ति तक बदली व्यवस्था

छत्तीसगढ़ में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की सरकारी…

Mountain Man Trademark Case : MP CM मोहन यादव के खिलाफ रायपुर कोर्ट में याचिका, 11 अगस्त को फैसला
Mountain Man Trademark Case : MP CM मोहन यादव के खिलाफ रायपुर कोर्ट में याचिका, 11 अगस्त को फैसला

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा…

Fake NOC Controversy : देवरी में फर्जी NOC विवाद फिर गरमाया, ग्रामीणों ने पंचायत में जड़ा ताला
Fake NOC Controversy : देवरी में फर्जी NOC विवाद फिर गरमाया, ग्रामीणों ने पंचायत में जड़ा ताला

तिल्दा क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरी में प्रस्तावित…

VVS Laxman : वीवीएस लक्ष्मण ने क्यों ठुकराया टीम इंडिया के हेड कोच का पद, सामने आई वजह
VVS Laxman : वीवीएस लक्ष्मण ने क्यों ठुकराया टीम इंडिया के हेड कोच का पद, सामने आई वजह

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?