सीजी भास्कर, 2 नवंबर। अफगानिस्तान के युवा स्पिनर नूर अहमद ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में इतिहास (Noor Ahmad) रच दिया। उन्होंने महज 13 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका पहला पांच विकेट हॉल है। शानदार प्रदर्शन के दम पर अफगानिस्तान ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली।

79 रन पर सिमटी जिम्बाब्वे की टीम Noor Ahmad
1 नवंबर को शारजाह में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.3 ओवर में 79 रन पर ऑलआउट हो गई। नूर ने 3.3 ओवर में 13 रन देकर पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
अफगानिस्तान ने 80 रन का लक्ष्य महज 8.1 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।
यह भी पढ़ें…Marwahi Elephant Herd : मरवाही में 62 हाथियों का झुंड, फसलों पर खतरा बढ़ा
10वीं में स्कूल टॉपर रहे हैं नूर
नूर अहमद क्रिकेट के साथ पढ़ाई में भी शानदार (Noor Ahmad) रहे हैं। वह 10वीं कक्षा में अपने स्कूल के टॉपर थे। क्रिकेट में करियर बनाने के फैसले पर उनके पिता सहमत नहीं थे। उन्हें चिंता थी कि क्रिकेट में सफलता नहीं मिली तो पढ़ाई प्रभावित होगी।
यह भी पढ़ें…Vivo V80 Discount : Vivo V80 पर 11,600 रुपये तक का बैंक कैशबैक
भाई ने क्रिकेट के लिए परिवार को मनाया
नूर के स्कूल के शिक्षक और प्रिंसिपल भी उनके पिता को पढ़ाई जारी रखने की सलाह देते थे। ऐसे में क्रिकेटर बनने के उनके फैसले में भाई ने अहम भूमिका निभाई और परिवार को मनाने में मदद की।
आज नूर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बना (Noor Ahmad) चुके हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ पांच विकेट का प्रदर्शन उनके करियर की बड़ी उपलब्धि बन गया है।
खबरें और भी हैं



