सीजी भास्कर, 02 नवंबर। दुर्ग जिले में अवैध जुआ और ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क के खिलाफ चलाए (Online Cricket Betting) जा रहे विशेष अभियान के तहत दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और सुपेला थाना अंतर्गत चौकी स्मृतिनगर की संयुक्त टीम ने राजा गार्डन स्थित एक मकान में दबिश देकर ‘विनबज’ ऐप के जरिए ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 4 लाख 93 हजार नगद, 18 स्मार्टफोन, 3 लैपटॉप, आईपैड, 4 दोपहिया वाहन और भारी मात्रा में बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए हैं।

कॉलेज के पास किराए के मकान से चल रहा था नेटवर्क Online Cricket Betting
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रूंगटा कॉलेज के पीछे, जी-9 टावर के पास राजा गार्डन स्थित एक मकान में बड़े पैमाने पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना मिलते ही संयुक्त टीम ने गवाहों के साथ मकान की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपियों ने भागने की कोशिश की, जिन्हें घेराबंदी कर धर दबोचा गया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रकाश हरिनखेड़े (23 वर्ष) और डिकेश प्रसाद तिवारी (22 वर्ष), दोनों निवासी अर्जुन नगर कैम्प-1, भिलाई के रूप में हुई है।

मासिक वेतन पर काम, दूसरों के खातों से करोड़ों का हेरफेर
पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि पकड़े गए दोनों युवक मासिक पगार पर बैठकर पैनल ऑपरेट करने का काम करते थे। इस पूरे सिंडिकेट का मास्टरमाइंड देवेंद्र कुमार साहू बताया जा रहा है, जिसका यह मकान भी है। गिरोह लोगों को झांसा देकर या उनकी जानकारी के बिना बैंक खाते हासिल (Online Cricket Betting) करता था और सट्टे के करोड़ों रुपयों के लेन-देन के लिए उन्हीं खातों, पासबुक और एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करता था। आरोपियों से नगद 4.93 लाख, 18 स्मार्टफोन, 3 लैपटॉप, 1 आईपैड, 1 वाई-फाई डिवाइस, 22 एटीएम कार्ड, 10 बैंक पासबुक, 4 एयरटेल बैंक क्यूआर कोड स्कैनर, 4 होंडा एक्टिवा स्कूटर जब्त हुआ है।

मुख्य आरोपी की तलाश तेज, कड़े प्रावधानों में मामला दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2), 317(4) व 61(2) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। गिरोह के मुख्य सरगना देवेंद्र कुमार साहू सहित इसमें शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।



