सीजी भास्कर, राजनांदगांव, 4 नवंबर। राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक किशोर यादव को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्रधान आरक्षक एक प्रकरण में प्रार्थी के पक्ष में कार्रवाई करने और उसे परेशान नहीं करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत का सत्यापन सही पाए जाने के बाद एसीबी ने बुधवार को ट्रैप कार्रवाई की।
यह भी पढ़ें : Helmet Bank : प्रदेश में यहां शुरू हुआ हेलमेट बैंक, 1000 हेलमेट उपलब्ध; जरूरतमंदों को मिलेगी सुविधा
प्रकरण में पक्ष लेने मांगी रिश्वत
एसीबी से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के मोवा स्थित मंगल विहार निवासी गौरव ने एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में शिकायत की थी। शिकायत में बताया गया कि बसंतपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक किशोर यादव, पिता मंगीलाल यादव, एक प्रकरण में उसके पक्ष में कार्रवाई करने और परेशान नहीं करने के एवज में रुपये मांग रहा है।
प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था। उसने प्रधान आरक्षक को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाने के लिए एसीबी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने उसका सत्यापन कराया। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप की योजना बनाई गई।
यह भी पढ़ें : Gambling Raid : भिलाई में जुआ खेलते 18 गिरफ्तार, 17,950 रुपये जब्त
20 हजार रुपये लेते पकड़ा
एसीबी की टीम ने 4 नवंबर 2026 को ट्रैप आयोजित किया। इस दौरान प्रधान आरक्षक किशोर यादव को प्रार्थी से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया गया। कार्रवाई बसंतपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक के खिलाफ की गई।
यह भी पढ़ें : llegal Sonography : अवैध सोनोग्राफी की शिकायत पर बालाजी डायग्नोस्टिक सेंटर सीलबंद
भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई
गिरफ्तारी के बाद आरोपी प्रधान आरक्षक किशोर यादव के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। एसीबी की ओर से मामले में आगे की प्रक्रिया जारी है।
यह भी पढ़ें : Cyber Awareness : वनांचल गांव जमुनाही पहुंची मुंगेली पुलिस, ग्रामीणों को गांव में ही मिली स्वास्थ्य और परिवहन सुविधाएं



