सीजी भास्कर, 6 नवंबर। दुर्ग जिले में उच्च शिक्षा की सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया (College Buildings) गया है। जिले के 9 कॉलेजों के भवन निर्माण और शैक्षणिक सुविधाओं के विकास के लिए करीब 71.72 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को अपने आसपास ही बेहतर कॉलेज सुविधाएं मिल सकेंगी।

कहीं निर्माण पूरा, तो कहीं काम जारी College Buildings
स्वीकृत कार्यों में पाटन और रानीतराई के कॉलेज भवनों का निर्माण पूरा हो चुका है। वहीं कुम्हारी और पेंड्रावन में करीब 4.66-4.66 करोड़ रुपये की लागत से नए भवन बनाए जा रहे हैं।
वैशाली नगर के इंदिरा गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 3.87 करोड़ रुपये से स्मार्ट क्लासरूम, पुस्तकालय और छात्राओं के लिए अलग कक्ष तैयार किए जा रहे हैं। उतई कॉलेज में 1.12 करोड़ रुपये की लागत से 8 अतिरिक्त कमरे बनाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें…Panchayat Officer : डकैती के मामले में दोषी पंचायत अधिकारी की गई नौकरी, 14 साल पुराने केस में बर्खास्तगी
नगपुरा, दुर्ग और रिसाली में भी तैयारी
नगपुरा में कॉलेज भवन निर्माण का काम निविदा स्तर पर है। वहीं दुर्ग और रिसाली में भवन निर्माण के लिए जमीन आवंटन की प्रक्रिया चल रही है।
पाटन के शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 38.78 करोड़ रुपये की लागत से भवन और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं का निर्माण पूरा हो चुका है। रानीतराई में भी 4.66 करोड़ रुपये से दो मंजिला कॉलेज भवन तैयार किया गया है।
प्रयोगशाला से लेकर दिव्यांग सुविधाओं तक होगा विकास
नए भवनों में कक्षाओं के साथ प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय और अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। दिव्यांग विद्यार्थियों की आवाजाही के लिए रैंप और बारिश के पानी के संचयन की व्यवस्था भी की गई है।
यह भी पढ़ें…Gambling Raid : मुंगेली में जुआरियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, पांच थाना क्षेत्रों से 37 गिरफ्तार
इन निर्माण कार्यों से जिले में उच्च शिक्षा का बुनियादी ढांचा मजबूत होने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की परेशानी भी कम होगी।
खबरें और भी हैं…Food Inspection : दीपावली से पहले रायगढ़ के होटलों में खाद्य विभाग की दबिश, मिठाई-नमकीन के 7 सैंपल जांच के लिए भेजे


