सीजी भास्कर, 6 नवंबर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों के पुराने ठिकानों से हथियार और विस्फोटक मिलने का सिलसिला (Bijapur Naxal ) जारी है। कर्रेगुट्टा हिल्स के जंगल में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 711 बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (बीजीएल) सेल बरामद किए हैं। यह जखीरा 5 नवंबर को ताड़ापाला सुरक्षा कैंप के पास तलाशी अभियान के दौरान मिला।

जंगल में डेढ़ किलोमीटर अंदर मिले सेल Bijapur Naxal
जिला पुलिस, सीआरपीएफ की 196वीं वाहिनी और 204 कोबरा बटालियन की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। तलाशी के दौरान जवानों को ताड़ापाला अग्रिम परिचालन बेस से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में 711 बीजीएल सेल मिले। सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए सभी सेल कब्जे में ले लिए गए।
कभी नक्सलियों का मजबूत ठिकाना था इलाका
कर्रेगुट्टा हिल्स को पहले नक्सलियों का सुरक्षित ठिकाना माना जाता था। यहां नक्सलियों ने कैंप के साथ हथियार बनाने की फैक्ट्री भी स्थापित की थी। वर्ष 2025 में सुरक्षा बलों ने अभियान चलाकर इस फैक्ट्री को ध्वस्त कर दिया था।
यह भी पढ़ें…Chit Fund Fraud : चिटफंड कंपनी की संचालक और CEO को 10-10 साल की सजा, 1-1 लाख रुपये का जुर्माना
जंगल में छिपे विस्फोटकों की तलाश जारी
अब सुरक्षा बल विशेष अभियान के दूसरे चरण के तहत पुराने नक्सली ठिकानों में छिपाए गए हथियार, विस्फोटक और आईईडी की तलाश कर रहे हैं।
पुलिस ने आम लोगों से कर्रेगुट्टा हिल्स और आसपास के जंगलों में नहीं जाने की अपील की है। अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में अभी भी विस्फोटक छिपे होने की आशंका है। इन्हें खोजने और निष्क्रिय करने के लिए डी-माइनिंग अभियान चलाया जाएगा।
खबरें और भी हैं….Firecracker Seizure : रायगढ़ में सड़क किनारे पटाखे बेचने पर कार्रवाई, प्रशासनिक टीम ने जब्त किया सामान


