सीजी भास्कर, 6 नवंबर। मैत्रीनगर निवासी और भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के सेवानिवृत्त उप महाप्रबंधक (प्रोजेक्ट) एसएन बोस का 5 नवंबर को निधन (Bhilai Steel Plant) हो गया। वे 76 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से परिचितों और बीएसपी से जुड़े सहयोगियों में शोक का माहौल है।
2009 में हुए थे सेवानिवृत्त Bhilai Steel Plant
एसएन बोस वर्ष 2009 में भिलाई इस्पात संयंत्र के प्रोजेक्ट विभाग से उप महाप्रबंधक के पद पर सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने अपने पीछे पत्नी श्रीमती आलो बोस और दो विवाहित पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ा है। उनकी दोनों बेटियां अपने परिवार के साथ बेंगलुरु और टाटानगर में रहती हैं।
यह भी पढ़ें…Durg Police : भिलाई-नेवई में तड़के 4 बजे सड़कों पर उतरी दुर्ग पुलिस, 8 लावारिस व संदिग्ध वाहन जब्त
रिसाली मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार
उनका अंतिम संस्कार 6 नवंबर को दोपहर 12 बजे रिसाली मुक्तिधाम में किया (Bhilai Steel Plant) गया। उनके निधन पर परिचितों और संयंत्र से जुड़े सहयोगियों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
खबरें और भी हैं…Bijapur Gambling Raid : माओवादी हिंसा थमी तो जंगल में मुर्गा लड़ाई पर लगने लगे लाखों के दांव, 20 लाख नकद के साथ 156 जुआरी गिरफ्तार



