सीजी भास्कर, 09 नवम्बर । छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिवाली के दौरान मोबाइल लूट की एक और घटना सामने आई है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने मीडियाकर्मी राजेंद्र सिंह का मोबाइल फोन लूट लिया और मौके से फरार हो गए। (Media Worker Mobile Snatching)
जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र सिंह ड्यूटी खत्म करने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने कार्यालय के पास बाइक रोकी और किसी से बातचीत करने लगे। तभी बाइक पर सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे और अचानक उनका मोबाइल छीनकर भाग निकले।
यह भी पढ़ें : भिलाई : पावर हाउस बस स्टैंड पर मोबाइल लूटने वाले गिरफ्तार, हथियार दिखाकर दी थी धमकी

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस : Media Worker Mobile Snatching
वारदात इतनी तेजी से हुई कि पीड़ित को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटना की शिकायत मिलने के बाद खम्हारडीह पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।
यह भी पढ़ें : दशगात्र से लौट रहे बाइक सवार पर हमला, सिर फोड़कर मोबाइल लूट; 4 बदमाश गिरफ्तार
दिवाली के आसपास दूसरी वारदात
गौरतलब है कि दिवाली के आसपास मोबाइल लूट की यह दूसरी घटना (Media Worker Mobile Snatching) है। इससे पहले 4 नवंबर की रात मुजगहन थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी से जा रही एक एयर होस्टेस का आईफोन छीन लिया था।
फिलहाल पुलिस दोनों मामलों में आरोपियों की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें :Durg Dhaba Robbery Case : दुर्ग में ढाबा कर्मचारी से मारपीट कर लूट, नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
ख़बरें और भी हैं :Raigarh Trailer Driver Robbery Case : रायगढ़ में चाकू दिखाकर ट्रेलर चालक से लूट, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार


