सीजी भास्कर, 11 नवंबर। वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दो एशियाई फिल्मों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर ‘रामायण: पार्ट 1’ और जापानी फिल्म ‘गोडजिला माइनस जीरो’ ने दुनियाभर में कमाई के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। (Outstanding performance Asian films)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों फिल्मों ने मिलकर महज चार दिनों में करीब 1,113 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस प्रदर्शन के साथ दोनों फिल्मों ने कई बड़ी हॉलीवुड फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।
खबर यह भी : Box Office Clash October 2026 : 5 फिल्मों की टक्कर, रजनीकांत से विजय देवरकोंडा तक सितारों की अग्निपरीक्षा
गोडजिला माइनस जीरो ने की सबसे ज्यादा कमाई : Outstanding performance Asian films
जापानी मॉन्स्टर फिल्म ‘गोडजिला माइनस जीरो’ ने ओपनिंग वीकेंड में दुनियाभर में लगभग 591 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर पहले स्थान पर बनी हुई है। इसने नॉर्थ अमेरिका में विदेशी भाषा की लाइव-एक्शन फिल्मों के पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं।
यह खबर भी पढ़ें : Spider-Man Box Office Collection : तीन दिन में 215 करोड़ रुपये की कमाई
रामायण ने भी दुनियाभर में दिखाया दम : Outstanding performance Asian films
वहीं, ‘रामायण: पार्ट 1’ ने भी ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने करीब 522 करोड़ रुपये का कारोबार करते हुए दुनिया भर में दूसरा स्थान हासिल किया। इसमें भारत से ही लगभग 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई होने की बात कही गई है। फिल्म को देश के साथ-साथ विदेशों में भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
समाचार फिल्मों से : माइकल’ बायोपिक बॉक्स ऑफिस पर बना सकता है रिकॉर्ड ओपनिंग, पहले वीकेंड में धूम की उम्मीद

IMAX स्क्रीन से दोनों फिल्मों को मिले 272 करोड़
दोनों फिल्मों की कमाई में प्रीमियम और IMAX स्क्रीन का भी बड़ा योगदान रहा। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों फिल्मों ने दुनियाभर में IMAX स्क्रीन से मिलकर करीब 272 करोड़ रुपये यानी 29 मिलियन डॉलर की कमाई की है। ‘रामायण’ ने किसी भारतीय फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी ग्लोबल IMAX ओपनिंग दर्ज करने का रिकॉर्ड भी बनाया है।
यह खबर भी : Ranbir Kapoor Ramayana Risk: भंसाली के एक फैसले से अटकी टाइमलाइन, 4000 करोड़ की ‘रामायण’ पर मंडराया खतरा
एशियाई सिनेमा का बढ़ रहा वैश्विक प्रभाव
इन फिल्मों की सफलता को एशियाई सिनेमा के बढ़ते वैश्विक प्रभाव के तौर पर देखा जा रहा है। दमदार कहानी, शानदार विजुअल इफेक्ट्स और बड़े स्तर पर फिल्म निर्माण के कारण एशियाई फिल्मों को अब पश्चिमी देशों में भी दर्शकों का समर्थन मिल रहा है। ‘रामायण’ और ‘गोडजिला माइनस जीरो’ की कमाई ने एक बार फिर साबित किया है कि एशियाई फिल्में अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर बड़ी चुनौती पेश कर रही हैं।
खबर और भी है : Bastar Dussehra History : यहां नहीं जलता रावण का पुतला, 75 दिनों तक चलता है पर्व, 600 साल पुरानी है परंपरा



