सीजी भास्कर, 10 नवंबर। रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी बरखा टंडन के खिलाफ तेलीबांधा थाने में एक और मामला दर्ज किया गया है। आर्ट ऑफ लिविंग की छत्तीसगढ़ प्रमुख सरिता बाजपेयी की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। दंपती पर होटल की संपत्ति पर जबरन कब्जा करने, सरकारी सील तोड़ने, ताले तोड़कर अंदर घुसने और जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की आठ धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Another FIR against hotelier Tandon)
यह भी पढ़ें : DSP Kalpana Verma Case: महादेव पैनल से इनकार के बाद बिगड़े रिश्ते, कारोबारी ने DGP-IG से की जांच की मांग
इससे पहले 6 नवंबर को बिलासपुर पुलिस ने दीपक टंडन को AI के जरिए तस्वीरों से छेड़छाड़ और कथित ब्लैकमेलिंग के मामले में गिरफ्तार किया था।
खबर यह भी है : Gambling Raid : भिलाई में जुआ खेलते 18 गिरफ्तार, 17,950 रुपये जब्त
2021 में लीज पर दी गई थी संपत्ति : Another FIR against hotelier Tandon
FIR के मुताबिक, सरिता बाजपेयी ने वर्ष 2021 में होटल और बैंक्वेट हॉल संचालन के लिए अपनी संपत्ति दीपक टंडन को लीज पर दी थी। इस संपत्ति में होटल बेलाकासा श्री का संचालन किया जा रहा था। लीज की शुरुआती अवधि 2024 में समाप्त हो गई थी। इसके बाद आपसी सहमति से इसे दो बार 11-11 महीने के लिए बढ़ाया गया। अंतिम लीज अवधि 7 अप्रैल 2026 को खत्म हो गई थी।
यह भी पढ़ें : Food Adulteration : बिलासपुर में मिलावट पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 132 किलो बताशा और 22 किलो बूंदी नष्ट
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि करीब एक साल से किराया भी नियमित रूप से नहीं दिया जा रहा था। प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं होने के कारण नगर निगम ने 18 अगस्त 2026 को होटल को सील कर दिया था।
खबर यह भी : भारत महिलाओं के लिए सबसे सेफ, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर रवीना टंडन का बयान
सरकारी सील तोड़कर होटल में घुसने का आरोप : Another FIR against hotelier Tandon
सरिता बाजपेयी के मुताबिक, 23 अगस्त को जब वह संपत्ति का कब्जा लेने पहुंचीं, तब दीपक टंडन, उनकी पत्नी बरखा टंडन और उनके कर्मचारी नगर निगम की सील तोड़कर अंदर मौजूद थे। इसकी शिकायत नगर निगम में की गई, जिसके बाद संपत्ति को दोबारा सील कर दिया गया।
यह भी पढ़ें : Media Worker Mobile Snatching : रायपुर में बेखौफ बदमाश, मीडियाकर्मी का मोबाइल लूटकर फरार हुए 3 युवक
FIR में बताया गया है कि 26 अक्टूबर को नगर निगम के जोन-10 के कर्मचारियों ने पुलिस की मौजूदगी में होटल की सील खोली और पंचनामा तैयार किया था। आरोप है कि इसके अगले दिन 27 अक्टूबर को जब सरिता बाजपेयी अपने साथी के साथ होटल पहुंचीं, तो दंपती और उनके साथियों ने मुख्य गेट सहित अंदर के ताले तोड़ दिए और जबरन संपत्ति में प्रवेश किया।

खबर और भी है :Heroin Supply Ringleader Arrested : बिलासपुर में हेरोइन सप्लाई करने वाला सरगना गिरफ्तार, पंजाब से जुड़ा नेटवर्क
BNS की आठ धाराओं में मामला दर्ज
पुलिस ने दीपक टंडन और बरखा टंडन के खिलाफ BNS की धारा 126(2), 296, 3(5), 324(4), 329(4), 331(2), 331(5) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत में अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी शामिल हैं। फिलहाल तेलीबांधा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
समाचार आपके लिए : अजब भोपाल में गजब कारनामे! 90 डिग्री फ्लाईओवर के बाद सांप जैसा ब्रिज, वायरल हुई फोटो
6 नवंबर को AI तस्वीरों से छेड़छाड़ के मामले में हुई थी गिरफ्तारी : Another FIR against hotelier Tandon
इससे पहले 6 नवंबर को बिलासपुर की सिरगिट्टी पुलिस ने दीपक टंडन को रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर स्थित रजत प्राइम अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया था। यह कार्रवाई बिलासपुर निवासी मणिशंकर पांडे की शिकायत पर की गई थी।
यह समाचार भी पढ़ें : Bihar Health Negligence : बिहार में ये तो गजब ही हो गया! खांसी हुई, सीने में उठा दर्द… मरीज को लगा दिया रेबीज का इंजेक्शन
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उनकी तस्वीरों के साथ AI की मदद से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक सामग्री तैयार की गई। इसके बाद न्यूज पोर्टल और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें प्रसारित कर उनकी छवि खराब करने और ब्लैकमेल करने की कोशिश की गई। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने दो मोबाइल फोन जब्त किए थे।
यह खबर आपके लिए : गजब शौकीन, घर में मिनी बार… ACB के अधिकारी के ठिकाने से मिलीं 40 लाख की गड्डियां
बिलासपुर का मामला AI के जरिए तस्वीरों से छेड़छाड़ और कथित ब्लैकमेलिंग से जुड़ा है, जबकि रायपुर में दर्ज नई FIR होटल की संपत्ति और कब्जे के विवाद से संबंधित है। दोनों मामलों की जांच अलग-अलग की जा रही है।


