सीजी भास्कर, 10 नवंबर। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज के नेतृत्व में अस्पताल वाले बाबा रहमतुल्ला हजरत की दरगाह में चिराग रोशन किए गए। इस दौरान चादर पेश कर देश में अमन-चैन, खुशहाली और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआ मांगी गई। (CG News)
कार्यक्रम में कामना की गई कि देश में शांति और सद्भाव बना रहे और सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं।

साथ ही साल 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने और देश की तरक्की के लिए भी दुआ की गई। (CG News)
इस मौके पर यूनुस कुरैशी, रिहाना बाजी, फिरोज मेमन, वकील भारती, मोनिस पटवा, मकबूल और मजहिर हुसैन सहित मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।


